इस सदी के महान संत एवं आचार्यश्री विद्या सागरजी महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। भक्तों ने आचार्यश्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए डडूका से राकेश शाह की यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति, महिला मंडल एवं दिगंबर जैन पाठशाला परिवार डडूका के संयोजन से इस सदी के महान संत एवं आचार्यश्री विद्या सागरजी महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। प्रातः मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा धर्मेंद्र गलालिया की ओर से वीरेंद्र एस. शाह परिवार ने की। राजेंद्र कोठिया के मंत्रौच्चार से आचार्यश्री की सामूहिक पूजन में महा अर्घ्य समर्पण का सौभाग्य नीलम राजेश शाह परिवार को मिला।
48 दीपको से अर्चना की
आयोजन हेतु द्रव्य सामग्री रमिला सुमतिलाल शाह परिवार ने दी। रात्रि में भक्तामर दीप महार्चना प्रवीणा वीरेंद्र सागरमल जैन के संयोजन से 48 दीपको से अर्चना कर, भक्ति, स्तुति व आरती से आचार्यश्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
आचार्यश्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
आयोजन मे राजेश शाह, अजीत कोठिया, रमनलाल शाह, वस्तुपाल शाह, अजीत शाह, जय कुमार शाह, मनोज शाह, मुकेश शाह, अशोक के शाह, अशोक एम शाह, प्रकाश भरड़ा, दिनेश जे शाह, अनिल कोठिया,जिनेन्द्र जैन, वीरेंद्र एस शाह सहित कई भक्तों ने आचार्यश्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Add Comment