समाचार

राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यासागर सोशल ग्रुप को अवार्ड: सतीश जैन (इलाहाबाद बैंक) श्रेष्ठ अध्यक्ष चुने गए


विद्यासागर सोशल ग्रुप को कई प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुए। ग्रुप को श्रेष्ठ अध्यक्ष सतीश सरिता जैन, श्रेष्ठ धार्मिक गतिविधियां, सामाजिक गतिविधि, जेपीएल में शानदार सहभागिता आदि अवार्ड से सम्मानित किया गया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर ने फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में पुष्पगिरी, देवास में हुए अधिवेशन में भाग लिया। विद्यासागर सोशल ग्रुप को कई प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुए। ग्रुप को श्रेष्ठ अध्यक्ष सतीश सरिता जैन, श्रेष्ठ धार्मिक गतिविधियां, सामाजिक गतिविधि, जेपीएल में शानदार सहभागिता आदि अवार्ड से सम्मानित किया गया। फेडरेशन की देश-विदेश में करीब 361 शाखाएं हैं। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में करीब डेढ़ हजार सदस्य पहुंचे। देवेंद्र कांसल राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

अधिवेशन में यह श्रेष्ठीजन भी शामिल हुए

अधिवेशन में ग्रुप के परामर्शदाता आरके सुमन जैन, अध्यक्ष सतीश सरिता जैन, सचिव अरविंद जैन, कोषाध्यक्ष आरके जैन, पूर्व अध्यक्ष जेके जैन, ओम मालती जैन, शैलेंद्र उषा जैन, संतोष जैन, रविंद्र सरिता जैन, अंकित पूजा जैन, दिनेश जैन, डॉ. प्रमोद अल्पना जैन, रविकांत सुषमा जैन, अशोक जैन, पवन अभिलाषा जैन सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें