श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, नेहरू नगर में शांति विधान का आयोजन ब्रह्मचारी पंडित राकेश जैन छीपीटोला के निर्देशन में कराया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, नेहरू नगर में शांति विधान का आयोजन ब्रह्मचारी पंडित राकेश जैन छीपीटोला के निर्देशन में कराया गया। इसके बाद वेदी कार्य की निस्तापन क्रिया संपन्न की गई। चैत्यालय में विराजित मूलनायक भगवान श्री 1008 शांतिनाथ भगवान एवं समस्त भगवानों को जयपुर में आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज के पास विराजमान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सरला जैन, राजीव जैन, रेखा जैन, नीलू जैन, हेमंत जैन, सुषमा जैन, मोक्ष जैन, विमल कुमार जैन, पायल जैन, विनोद जैन, रेनू जैन, आरके जैन, सी. ए विनोद कुमार जैन चांदी वाले एवं समस्त नेहरू नगर पुरुष एवं महिला मंडल उपस्थित रहे।
Add Comment