समाचार

आचार्यश्री विद्यासागरजी के चरण चिन्हों की भव्य अगुवाईः बडा मंदिर एवं प्रतिभास्थली में हुए विराजित, दर्शनार्थ उमडा श्रद्धा का सैलाब


संत शिरोमणि विद्यासागरजी के चरण चिन्हों का आज नगर में प्रभावनापूर्वक शोभायात्रा के रूप में आगमन हुआ। जिन्हें प्रतिभास्थली में विधि-विधानपूर्वक विराजित किए गए। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाज ने गाजे-बाजे के साथ की। आचार्यश्री द्वारा सम्पूर्ण समाज को दिए गए संदेश इण्डिया नहीं भारत बोलो, प्रतिभास्थली, हथकरघा, गौशाला आदि की झांकी सुसज्जित कर प्रतिभास्थली के बच्चे विशेष वाहन पर सवार थे। वहीं बुन्देली नृत्य करते हुए कलाकार आगे-आगे चल रहे थे। पढ़िए ललितपुर से राजीव सिंघई की यह पूरी खबर…


ललितपुर। जन-जन के संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चरण चिन्हों का आज नगर में प्रभावनापूर्वक शोभायात्रा के रूप में आगमन हुआ। जिन्हें नगर के जैन अटा मंदिर, बड़ा मंदिर एवं प्रतिभास्थली में विधि-विधानपूर्वक विराजित किए गए। समाधि के उपरान्त आचार्यश्री के चरण नगर में विराजित होने से श्रद्धालुजन अपने आप को धन्य मान रहे हैं जिनके दर्शनार्थ श्रद्धालु भारी संख्या में पहुचे।

भव्य शोभाया के साथ आगमन हुआ

आज मध्यान्ह में आध्यात्म की प्रतिभूति आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चरण चिन्ह दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला से प्रभावना पूर्वक नगर में आए। जिनकी अगुवाई नेहरू महाविद्यालय के सम्मुख दिगम्बर जैन पंचायत समिति के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाज ने गाजे-बाजे के साथ की। धार्मिक धुन जय-जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा के रुप में रजत रथ में विराजित कर आचार्यश्री के चरण चिन्हों को लेकर श्रावक भक्तिपूर्वक चल रहे थे। इसके आगे आगे आचार्यश्री द्वारा सम्पूर्ण समाज को दिए गए संदेश इण्डिया नहीं भारत बोलो, प्रतिभास्थली, हथकरघा, गौशाला आदि की झांकी सुसज्जित कर प्रतिभास्थली के बच्चे विशेष वाहन पर सवार थे। आगे-आगे अश्वांे पर जहां ध्वज पताकाएं लिए हुए श्रेष्ठीजन थ,े वहीं बग्गियों में श्रेष्ठीजन चरण चिन्ह प्रतीकात्मक लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में आगे-आगे हाथी पर सवार ध्वज पताकाएं लिए हुए युवक थे। तो वहीं बुन्देली नृत्य करते हुए कलाकार आगे-आगे चल रहे थे।

विभिन्न समितियों, मण्डलों ने भागीदारी की

शोभायात्रा में दिगम्बर जैन पंचायत समिति, आदर्श महिला संभाग बढ़ा मंदिर, जैन मिलन मुख्य शाखा, सिविल लाइन, नंदा सुनंदा महिला संभाग, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, प्रतिभास्थली महिला मण्डल, विद्या पुनीत महिला मश्चल, सुधा सिंधू महिला संभाग, अरिहंत महिला जैन मिलन, सुधाकलश भक्तामर महिला मण्डल, अभिनंदनोदय पाठशाला, चंद्रप्रभु जैन मिलन डोडाघाट, पूर्णमति महिला मण्डल, वर्धमान संभाग महिला मण्डल, जैन मिलन बाहुबलि नगर विद्यापूजन मण्डल, जिनवाणी सुरक्षा एवं पाठशाला की बहिनों के साथ भक्तिपूर्वक चल रहे थे।

विधि-विधानपूर्वक विराजित 

शोभायात्रा कैलगुवा तिराहा से मवेशी बाजार होते हुए आजाद चौक से सावरकर चौक पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने जैन अटा मंदिर में आचार्यश्री के चरण चिन्हों की अगुवाई और निर्धारित स्थान पर विधि-विधानपूर्वक विराजित कराया। इसके उपरान्त शोभायात्रा घंटाघर चौके से महावीरपुरा होते हुए जैन बडा मंदिर पहुंची। जहां चरण चिन्ह विराजित हुए और श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक दर्शन किए।

गणमान्यजन सम्मिलित हुए

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, कैप्टन राजकुमार जैन, सीए सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, आनंद जैन भागनगर, अखिलेश गदयाना, शीलचंद अनोरा, सीए संजीव जैन, संतोष इमलिया, विनोद कामरा, डॉ संजीव कड़की, नरेन्द्र कड़की, अजय जैन साइकिल, ब्रहमचारी मनोज भैया, अनूप जैन कैरू, अंकुर शानू बाबा, दीपक सिंघई, संजय रसिया, अमित सराफ, सुमित खजुरिया अशोक जैन उमरिया संजीव सौरया, आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें