समाचार

तप और साधना में ही आनंद की अनुभूतिः मुनि सुधासागर जी

अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री ने दी श्रावकों को सीख

भगवान अभिनंदन नाथ का अभिषेक भी किया

ललितपुर. राजीव सिंघई । निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते कहा है कि साधना का मार्ग अत्यंत कंटकाकीर्ण है। साधु सुख को तिलांजलि देते हुए अपनी तपस्या और साधना में लीन रहकर आनंद की अनुभूति करता है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिनोंदिन तपश्चरण करता है। मुनि श्री ने भगवान महावीर की साधना को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि जैन दर्शन में जो मार्ग बताया गया है, उसकी निरंतरता में ही आनंद है।

अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधासागर महाराज ने तप और साधना को विस्तार से बताते हुए कहा कि श्रावक साधना करता है। गुरुओं के सान्निध्य में रहकर अपनी साधना को उत्कृष्ट करने के लिए धर्ममार्ग पर चलता है। उन्होंने कहा कि एक साधक धर्ममार्ग और साधना में आनंद मानता है। जो इस मार्ग में चलने के पहले ही विचलित हो गया, वह इस सुख से वंचित रह जाता है।

गुरुवार को प्रातःकाल धर्मालुजनों ने भगवान अभिनंदन नाथ का अभिषेक किया। इसके उपरान्त प्रभु की शान्तिधारा मुनि श्री मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन करने का सौभाग्य पुर्ण्याजक परिवार को मिला। इसके उपरान्त श्रावक श्रेष्ठी परिवरजनों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण, दीपप्रज्जवलन किया तथा मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पर्वराज अष्ठान्हिका महापर्व पर प्रतिष्ठाचार्य सुरेश चंद जैन के मार्गदर्शन एवं मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में सिद्धों की आराधना सिद्धचक्र महामण्डल विधान में गुरुवर को तीसरे दिन इन्द्र इन्द्राणी भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित कर रहे हैं। विधान में सौधर्म इन्द्र मदनलाल चित्रा जैन काका, श्रीपाल मैनासुन्दरी विलास श्रीमती रुचि जैन, कुवेर विशाल सोनिया जैन महायज्ञ नायक विकास भावना जैन ईशान इन्द्र शिखरचंद मिथलेश जैन समेत अनेक लोग पुर्ण्याजन कर रहे हैं।

सायंकाल महाआरती प्रवीण जैन गुरुवर क्लासेज के आवास से शुरू हुई जिसमें इन्द्र- इन्द्राणियों ने भक्तिपूर्वक प्रभु की आरती की। सायंकाल धार्मिक नाटिका सत्येन्द्र शर्मा दिल्ली की टीम द्वारा मनमोहक ढंग से प्रस्तुत की जा रही है।

व्यवस्थाओं की संयोजना में पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडेया, प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुधीर जैन सेवनी का सक्रिय योगदान मिल रहा है। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में मुनि सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

गुरुवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को आहारदान का पुर्ण्याजन महेन्द्र जैन पंचमनगर गांधीनगर, मुनि पूज्यसागर महाराज को आहारदान अजित जैन गदयाना, ऐलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान ब्रह्मचारिणी ऋचा समैया एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहारदान अज्जू जैन जड़ीबूटी परिवार को मिला।

 

पार्श्वनाथ समोशरण मंदिर में वेदिका प्रतिष्ठा कल

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समोशरण मंदिर के प्रबंधक कैलाश सराफ एवं सुवोध जैन मडावरा ने बताया कि मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में 5 नबम्बर से श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्वशान्ति महायज्ञ का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में किया गया है। प्रातःकाल 8 बजे ध्वजारोहण, वेदिशुद्धि एवं वेदी प्रतिष्ठा की मांगलिक क्रियाएं व मुनि श्री के मंगल प्रवचन होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें