समाचार

पुण्यहीन व्यक्ति को दीक्षा नहीं दी जाती: कर्म के उदय में घबराओ मत, शांत रहोः सुधासागर महाराज


सारांश

ललितपुर में धर्ममय वातावरण है। सुधासागर जी महाराज के प्रवचनों से जहां धर्मालुजन धर्ममय जीवन जीने का पाठ पढ़ रहे हैं तो वहीं आर्यिका आदर्शमती माताजी का जब ससंध नगर प्रवेश हुआ तो जय-जयकारों के बीच पूरा माहौल गूंज उठा। राजेीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट।


ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र, ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा है कि जिस- जिस में सुख है, उसे महावीर ने छुड़ा दिया। तूं मेरा भक्त है तो दुख सहन कर। आत्मा का वैभव हमारे प्राण तो ही ले रहा है। हमारे धर्म को तो नहीं छीन रहा। आत्मा को नहीं छीन सकता है। प्राण ले लेगा नहीं, आत्मा को नहीं छीन सकता है। कर्म के उदय में घबराओ मत, शांत रहो।

सब कुछ प्राप्त होने के बाद सुखी होंगे, ये सिर्फ कल्पना  

सुधासागर महाराज ने आगे कहा कि जिसके आचार विचार सही नहीं, उस पुण्यहीन व्यक्ति की दीक्षा नहीं हो सकती है। हमें भाग्यहीन नहीं, भाग्यवान मानना है। भिखारी मुनि नहीं। भिखारी भूख, ठंड परिग्रह सहन नहीं कर पायेंगे। अभाव की जिंदगी जीने वाले कभी मुनि व्रत पालन

नहीं कर सकता है। हम अपनी जिंदगी को खुशनुमा कैसे मनायें। सब कुछ मिलने के बाद खुश होंगे, ये बात आकाश के फूल के समान है। सब कुछ प्राप्त होने के बाद हम सुखी होंगे ये कल्पना मात्र है। पाने के बाद हम टेंशन में आते हैं, सुखी नहीं होते हैं। हम रोटी से सुखी हो जायेंगे। इसके लिए हमें कितना परिश्रम करना पड़ता है। कुछ घंटों के लिए भूख मिटती है। बड़ा आदमी सुखी हो नहीं सकता।

 

आज की आहार चर्या का सौभाग्य इन्हें मिला

बुधवार को निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के पडगाहन एवं आहार का सौभाग्य अमित जैन कालू इमलिया परिवार, नगर गौरव पूज्य सागर महाराज के पडगाहन एवं आहार का सौभाग्य मदन लाल विवेक काका कोचिंग, सेलक धैर्य सागर महाराज के पडगाहन एवं आहार का सौभाग्य महेश कुमार गिरीश्मा जैन एवं क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज के पडगाहन एवं आहार का सौभाग्य मक्खन लाल पीयूष सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ।

आर्यिका आदर्शमती माताजी का नगर में प्रवेश

बुधवार दोपहर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका आदर्शमती माताजी का ससंध नगर प्रवेश हुआ। इसमें प्रमुख रूप्प से आर्यिका अंतरमती माताजी, आर्यिका सूत्रमती आर्यिका साकार मति, आर्यिका सौम्यमति माताजी शामिल हैं। वह भी अभिनंदनोदय तीर्थ में हो रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रहेंगी। आर्यिका श्री पिसनारी चैराहा से सदनशाह चौराहा होते हुए अभिनन्दनोदय तीर्थ पहुॅंचीं जहां वहां उन्होंने भगवान अभिनदननाथ भगवान के दर्शन किए और विराजमान सुधासागर महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया।

 

समाज श्रेष्ठियों ने राजघाट रोड पहुंच कर की अगुवानी

आर्यिका श्री की अगुआई में जैन समाज पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेन्द्र थनवारा, पंकज मोदी, मनोज, संजीव जैन ममता, नरेन्द्र जैन, छोटे पहलवान, मंगू पहलवान, विकास जैन आदि सैकड़ों समाज श्रेष्ठियों ने नगर की सीमा राजघाट रोड पहुॅंच कर भव्य अगुवानी की। माताजी जय-जयकारों के बीच गाजे बाजे के साथ भव्यता के साथ श्री अभिनंदनोदय तीर्थश्रेत्र पहुॅंची।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें