मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में आर्यिका श्रेयश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री समवशरण महामंडल विधान हो रहा है। इस अवसर पर अभिषेक, शांति धारा और पूजन किया गया कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया। आगरा से पढ़िए यह खबर…
आगरा। मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में 27 फरवरी से आर्यिका श्रेयश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम बार श्री समवशरण महामंडल विधान किया जा रहा है। इसमें भक्तों ने विधान के तीसरे दिन शनिवार को श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ किया। इसके बाद विधानचार्य आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में विधान के इंद्र- इंद्राणियों ने अष्ट द्रव्यों के साथ श्री समवशरण विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।
भक्तों ने नृत्य किया
विधान में मौजूद सभी भक्तों ने हाथों में चंबर लेकर श्रीजी के प्रति बहुत सुंदर नृत्य किया। शाम को श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की गई। फिर नाट्यकार के कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस विधान में भव्य समवशरण की रचना भी की गई।
ये समाजजन मौजूद रहे
इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, जगदीशप्रसाद जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, सत्येंद्र जैन, सुशील जैन, रामेश जैन, राजेंद्र जैन, राजेश जैन, शुभम जैन और नसिया जी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Add Comment