समाचार

राजस्थान मुख्यमंत्री निवास में प्रथम बार सामूहिक क्षमापना समारोह रविवार 6 अक्टूबर को ः राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में चातुर्मास प्रवास कर रहे जैन संतों का मिलेगा सानिध्य


सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में रविवार 6 अक्टूबर को सामूहिक क्षमापना समारोह होगा। इस आयोजन में राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में चातुर्मास प्रवास कर रहे जैन संतों का सानिध्य मिलेगा। जैन संतों के सानिध्य में राजस्थान में पहली बार मुख्य मंत्री निवास में होगा क्षमावाणी का आयोजन। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


जयपुर। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में रविवार 6 अक्टूबर को सामूहिक क्षमापना समारोह होगा। इस आयोजन में राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में चातुर्मास प्रवास कर रहे जैन संतों का सानिध्य मिलेगा। ग्रेटर निगम के उप महापौर पुनीत कर्णावट ने विभिन्न जैन प्रतिनिधियों के साथ भट्टारक जी की नसियां में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मौके पर आचार्य शशांक सागर महाराज मुनि श्री समत्व सागर मुनि श्री प्रणम्य सागर सहित दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन संतों के सीएम हाउस में विशेष प्रवचन होगें।

माननीय मुख्यमंत्री जी समाज बन्धुओं की ओर से सभी जैन संतों को आमंत्रित किया जा चुका है। रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुनि संघों का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर जैन संतों की अगवानी करेगें। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में समग्र जैन समाज से अधिक से अधिक प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें