समाचार

राजुल महिला मंडल कर्मयोगी ने मनाया होली मिलन : महिलाओं ने होली गीतों पर किया नृत्य


कमला नगर स्थित कर्मयोगी एनक्लेव के शीतल वाटिका में रविवार को होली मिलन समारोह रखा गया। राजुल महिला मंडल कर्मयोगी के तत्वावधान में महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। होली की शुभकामनाएं दीं। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए यह खबर…


आगरा। राजुल महिला मंडल कर्मयोगी ने कमला नगर स्थित कर्मयोगी एनक्लेव के शीतल वाटिका में रविवार को होली मिलन समारोह रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के साथ हुआ। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और होली के गीतों पर नृत्य किया।

इसके बाद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने पेय ठंडाई और गुजिया का भी लुत्फ उठाया। इस अवसर पर नीतिका जैन, आरती जैन, सुप्रिया जैन, डिंपल जैन, सोनली जैन, पारुल जैन, प्रियंका जैन, साधना जैन, दीपा जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें