समाचार

जैन सितारे सम्मान समारोह : केंद्रीय राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री रहेंगी मुख्य अतिथि


महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को रजत पदक से सम्मानित करने के लिए हमारे सितारे सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर बतौर मुख्य अतिथी शामिल होंगी। पढ़िए धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को रजत पदक से सम्मानित करने के लिए हमारे सितारे सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर बतौर मुख्य अतिथी शामिल होंगी। इस आयोजन में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, विज्ञान और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए गुरुवार को इंडियन कॉफी हाउस में मीटिंग आयोजित की गई, जिसे अशोक मेहता ने संबोधित किया। मीटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल आयोजन के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों में कांतिलाल बम, प्रदीप जैन, राजेश जैन, महेंद्र बाफना, संजय जैन, मानव पटवा, शांता भामावत, कल्पना पटवा, साधना भंडारी, अरुणा पाटनी, भारती मूणत, वीर सिंह यादव, प्रभाकर कोहेकर, प्रवीण जैन, और जयेश कोठारी होलास सोनी, प्रवीण खारीवाल मौजुद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें