श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, दिल्ली-लखनऊ के आव्हान पर, श्री दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा मध्य प्रदेश इकाई एवं रीजनल इकाई द्वारा 19 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे इंदौर जीपीओ छावनी स्थित केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय में पुरातत्व दिवस मनाया जाएगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा दिल्ली-लखनऊ के आव्हान पर, श्री दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा मध्य प्रदेश इकाई एवं रीजनल इकाई द्वारा 19 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे इंदौर जीपीओ छावनी स्थित केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय में पुरातत्व दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए तीर्थ संरक्षणी महासभा मध्य प्रदेश इकाई के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी. के. वेद, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी और महामंत्री कैलाश लुहाडिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पुरातत्व संग्रहालय के पदाधिकारियों का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही पुरातत्व संरक्षण के संबंध में चर्चा भी की जाएगी। पुरातत्व दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के तृतीय शनिवार को पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व पुरातत्व दिवस की शुरुआत 15 जनवरी 1784 को सर विलियम जोन्स ने की थी।
Add Comment