समाचार

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली प्रभात फेरी : ध्वजारोहण और अभिषेक हुए 


दिगंबर जैन समाज की 20 दिवसीय प्रभात फेरी शुक्रवार को सुबह श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामचंद्र नगर से निकली। आसपास के क्षेत्र में घूमकर पुनः वहीं पहुंची। बैंडबाजों के साथ निकल रही इस प्रभात फेरी में समाज श्रेष्ठियों के साथ शुक्रवार को सोशल ग्रुप सम्यक दर्शन एवं जैनम ग्रुप के दंपति सदस्य चल रहे थे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज की 20 दिवसीय प्रभात फेरी शुक्रवार को सुबह श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामचंद्र नगर से निकली। आसपास के क्षेत्र में घूमकर पुनः वहीं पहुंची। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर निकलने वाली भव्य स्वर्ण रथ यात्रा के सारथी बने मुकेश चंदन बालाजी पाटोदी परिवार का सम्मान रामचंद्र नगर जैन समाज के अध्यक्ष मनीष गदिया, प्रमोद पहाड़िया, विनोद गंगवाल, शोभा जैन और अन्य पदाधिकारीयों ने किया। समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि बैंडबाजों के साथ निकल रही इस प्रभात फेरी में समाज श्रेष्ठियों के साथ शुक्रवार को सोशल ग्रुप सम्यक दर्शन एवं जैनम ग्रुप के दंपति सदस्य चल रहे थे। वे बड़े भक्ति भाव से प्रभु जी के जयकारे लगा रहे थे। महिलाएं भक्ति नृत्य करते हुए चल रही थी।

इन्होंने लिए विविध कार्यक्रम में हिस्सा

रामचंद्र नगर मंदिर प्रांगण पर मुकेश- चंदन बालाजी पाटोदी, राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मनीष गदिया, राजमल पाटोदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद भगवान महावीर जी के अभिषेक हुए। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठि राजेंद्र सोनी, रितेश पाटनी, विजय कासलीवाल, भूपेंद्र जैन, दिलीप लुहाड़िया, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, कैलाश अजमेरा मामा, पवन सिंघई, अजय बढ़जात्या, संदीप पापड़ीवाल, मनीष जैन आदि समाजजन उपस्थित थे। सतीश जैन ने बताया कि शनिवार 5 अप्रैल को प्रातः प्रभात फेरी सुबह 6:45 बजे स्मृतिनगर दिगंबर जैन मंदिर से निकलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें