समाचार

विश्व कल्याण का देंगे संदेश : 9 अप्रैल को धौलपुर में गुंजायमान होगा णमोकार महामंत्र


सम्पूर्ण विश्व के साथ धर्म नगरी धौलपुर में 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र, विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन सम्पूर्ण विश्व में जैन धर्मावलंबी प्रातःकालीन वेला में एक साथ महामंत्र णमोकार का वाचन करेंगे। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


धौलपुर। सम्पूर्ण विश्व के साथ धर्म नगरी धौलपुर में 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र, विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस दिन सम्पूर्ण विश्व में जैन धर्मावलंबी प्रातःकालीन वेला में एक साथ महामंत्र णमोकार का वाचन करेंगे। विश्व शांति, कल्याण, जीवदया और अहिंसा की पावन भावना के साथ सकल जैन समाज धौलपुर द्वारा श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धौलपुर में प्रातःकालीन वेला में महामंत्र णमोकार का वाचन किया जाएगा। समस्त जैन संप्रदायों की सर्वमान्य अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की है।

09 अप्रैल को पूरी दुनिया एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दिन का अनुभव करेगी। सुबह ठीक 08:01 बजे से 09:36 बजे तक लाखों लोग णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप में भाग लेकर विश्व कल्याण के संदेश को फैलाएंगे। जीतो द्वारा आयोजित इस अद्भुत आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना और शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। इस आयोजन में 108 देशों के लोग भाग लेंगे। भारत सहित विश्व भर में 100 से अधिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 6000 से अधिक मंदिरों, तीर्थक्षेत्रों और अन्य स्थानों पर यह आयोजन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें