भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 सर्वश्रेष्ठ शाखा, युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा की गुरुवार मासिक बैठक शाखा संस्थापक रवि जैन के निवास सिद्ध विला माधोगंज पर की गई। इसमें शाखा के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। इसमें नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पढ़िए ग्वालियर से मनोज जैन नायक की यह खबर…
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 सर्वश्रेष्ठ शाखा युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा की गुरुवार मासिक बैठक का आयोजन शाखा संस्थापक रवि जैन के निवास सिद्ध विला माधोगंज पर की गई। बैठक में आगामी शाखा के चुनाव पर चर्चा के साथ महानगर के विभिन्न स्थानों सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। बैठक में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी महेंद्र जैन एडवोकेट, राजेश जैन बंटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता जैन, क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन, क्षेत्रीय युवा संयोजक रवि जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सचिन जैन, क्षेत्रीय ग्रीटिंग चेयरमेन पारस जैन के निर्देशन में हुई।
टीम को जिम्मेदारियां बांटी
बैठक में युवा शाखा के अध्यक्ष रिषभ जैन और सचिव तरूण जैन की टीम को भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्च में जैन तीर्थ सोनागिरी में होने वाले दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन की कुछ व्यवस्थाएं टीम को सौंपी। जिसे मीटिंग सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया सम्मान
बैठक में भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नई दिल्ली चुनाव में निर्वाचित होकर आए भारतीय जैन मिलन ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन एडवोकेट को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं राजेश जैन बंटी को राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष भारतीय युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक रवि जैन, निवर्तमान अध्यक्ष पारस जैन, अध्यक्ष रिषभ जैन, सचिव तरूण जैन, उपाध्यक्ष मयंक जैन, रिषभ जैन गोलू, अंकुर जैन एवं चिराग़ जैन आदि ने स्वागत किया। युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा 1 मार्च से नए सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस बार नवीन कपल जोड़े जाएंगे।
Add Comment