समाचार

अ.भा. श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ का आयोजन : राष्ट्रीय अधिवेशन 9 जून को नागेश्वर तीर्थ में  


अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 जून को नागेश्वर तीर्थ पर आयोजित होने जा रहा है। इसमें युवक महासंघ के देश भर की लगभग 500 इकाइयों के 1500 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में महासंघ के विभिन्न इकाइयों को श्रेष्ठ कार्य करने पर अवॉर्ड दिए जाएंगे। दोपहर में अधिवेशन के दूसरे सत्र में अपनों से अपनी बात कार्यक्रम होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


झाबुआ/पेटलावद/झकनावदा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 जून को नागेश्वर तीर्थ पर आयोजित होने जा रहा है। इसमें युवक महासंघ के देश भर की लगभग 500 इकाइयों के 1500 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि संघ के अन्तराष्ट्रीय चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन (भारत सरकार) सुनील सिघी, अहमदाबाद युवक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह पूना होंगे। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग, इंदौर युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा जावरा, प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन झाबुवा, युवक महासंघ जिला अध्यक्ष मनीष कुमठ झकनावदा ने बताया कि अधिवेशन 9 जून को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा।

सबसे पहले 9.30 बजे ध्वजारोहण व मंगलाचरण देश के जाने माने संगीतकार दीपक करणपुरिया द्वारा किया जाएगा। मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल दसेडा स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह अध्यक्षीय संबोधन देंगे। राष्ट्रीय महासचिव सुनील गाग संघ की गतिविधियों की जानकारी देंगे। संघ के अन्तराष्ट्रीय चेयरमैन व भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिघी अधिवेशन को संबोधित करेंगे।अधिवेशन में महासंघ के विभिन्न इकाइयों को श्रेष्ठ कार्य करने पर अवॉर्ड दिए जाएंगे। दोपहर में अधिवेशन के दूसरे सत्र में अपनों से अपनी बात कार्यक्रम होगा।

बाबा आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव प्रदेश भर की इकाइयों ने धूम धाम से मनाया था, उसमे सर्वश्रेष्ठ आयोजन करने वाली 5 इकाइयों को नगद राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को अंतिम तैयारियां देने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी नागेश्वर तीर्थ पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा उज्जैन, निलेश सकलेचा इंदौर, संजय जैन जैन मोटर्स उज्जैन, अजेश कोठारी उज्जैन, प्रकाश गांधी उज्जैन, रितेश खाबिया उज्जैन, सुनील पटवा, समीर मारू, शैलेंद्र नाहर, अमित श्रीमाल इंदौर, संतोष मेहता नागदा, दिलीप सकलेचा नलखेड़ा, सपन जैन, मंगल नाहर शाजापुर, भरत चौधरी देवास, राजेश दुगड़ चापडा, विजय बोहरा खंडवा, हिम्मत डांगी, नवीन सकलेचा, मनीष बाफना, मंदसौर, मनोज जैन मनोकामना, मुकेश नाकोड़ा झाबुवा, नरेंद्र बाफना उज्जैन, राहुल रांका आलोट, विनोद मेहता, निलेश सुराणा, नगीन सकलेचा जावरा, हार्दिक मेहता, विजय पितलिया, राजेन्द्र दरडा, मोहित तातेड धार, राकेश नाहर दसई, संदीप भंडारी महिदपुर रोड, प्रकाश जैन झारड़ा, प्रवीण डूंगरवाल नयागांव, राहुल कटारिया, हेमंत पावेचा, राहुल सराफ, प्रमोद जैन भाया उज्जैन, राकेश जैन नीमच ने सभी युवक महासंघ के साथियों से निवेदन किया कि 9 जून को नागेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें