समाचार

प्रो. नलिन के. शास्त्री एक लाख के तपस्वी सम्राट सेवा सम्मान से सम्मानित

nalin k shastri tapasvi samrat seva samman se sammanit
nalin k shastri tapasvi samrat seva samman se sammanit

कानपुर । विगत चार दशकों से जैन जगत के समन्वयी विद्वान, आवाज के जादूगर, उच्चशिक्षा के विभिन्न आयामों को अपने अंतर में समाहित कर सेवा के समर्थ प्रतिनिधि, षिक्षा के सषक्त हस्ताक्षर प्रो.नलिन के.शास्त्री बोधगया (सम्प्रति- विशेष कार्य पदाधिकारी, जैन विश्वभारती संस्थान लाडनूॅ, राज.) को एक लाख रुपये के तपस्वी सम्राट सेवा सम्मान से 31 जनवरी 2021 को सम्मानित किया गया। आनंदपुरी कानपुर में हुए समारोह में आचार्यश्री पुष्पदंतसागरजी महाराज के शिष्य, साधना महोदधि अंतर्मना आचार्यश्री प्रसन्नसागरजी महाराज के सान्निध्य में अंतर्मना धार्मिक व पारमार्थिक न्यास द्वारा प्रो.नलिनजी की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रो.नलिनजी ने अपने शैक्षिक जीवन में कुल सचिव, विश्वविद्यालय, प्राचार्य एवं अध्यक्ष विश्वविद्यालयीन वनस्पति तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग, संकाय अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान सहित अनेक संस्थाओं के उच्चपदों पर सेवाएं प्रदान की है। जैन जगत के समस्त आचार्य, मुनिराजों, आर्यिका माताजी सहित सबके चहेते विद्वान, जिनकी सुमधुर वाणी से लाखों श्रोता भाव विभोर हो जाते है। गोम्मटेश्वर भगवान बाहुबली महामस्तकाभिषेक 2018, 2006 में आकाशवाणी से सीधा प्रसारण करने में अपने मधुर कंठ से संपूर्ण देश को मंत्रमुग्ध करने वाले प्रो.नलिनजी शब्द रचना के समर्थ शिल्पी है, जिनके द्वारा बनाये गए अभिनंदन-पत्र अनेक राज भवनों की शोभा बने हुए है।

अनेक सम्मानों से सम्मानित आप जैन जगत का गौरव है, अनेक स्नेहीजनों ने प्रो. नलिनजी शास्त्री के सम्मान पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
  • राजेन्द्र जैन महावीर
    217, सोलंकी काॅलोनी, सनावद
    मो. 9407492577
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें