- प्रमाण पत्र का हुआ विमोचन, खनियाधाना के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
- क्षेत्रपाल मंदिर में महाराज के सान्निध्य में गूंजे जयकारे
- श्राविकाओं ने मुनिश्री को भेंट किया शास्त्र
ललितपुर। जैन जगत के प्रख्यात आध्यात्मिक संत निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज के नगर प्रवेश पर जैन-जैनेतर समाज ने गुररु की अगवानी में जो प्रभावना पूर्ण प्रदर्शन किया, वह वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज हुआ है। रविवार को क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि संघ के सान्निध्य में जव वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया की घोषणा हुई, समूचा प्रागंण जय-जयकारों से गूंज उठा।
जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को मुनि श्री ने ग्राम मसौरा खुर्द दयोदय पशु गौशाला से स्टेशन रोड दिगम्बर जेन अतिशय जैन मंदिर क्षेत्रपाल जी के लिए राष्टीय सफेद टोपी लगाकर लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जो शान्तिपूर्ण जलूस निकाला, वह व्लर्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज हुआ है जिसकी पुष्टि संगठन के अध्यक्ष पवन सोलंकी ने प्रमाणपत्र जारी कर की। गौरतलब है कि मुनि श्री की अगुवाई में नगर के स्वयंसेवी संगठनों ने जहां अपना उत्साह दिखाया, वहीं तोरणद्वारों के माध्यम से गुरुचरणों में नमन किया। इसके पहले जैन समाज, ललितपुर को 2015 में संथारा के विरोध में मुण्डन कराकर सामूहिक प्रदर्शन एवं 2019 में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ गुरुवर विद्यासागर महाराज के नगर प्रवेश में भी वर्ल्ड रिकार्ड इण्डिया का खिताब मिल चुका है। जैन पंचायत ने इस कार्य से जुडे़ समाजसेवियों का साधुवाद किया।
वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया द्वारा जारी प्रमाणपत्र को पंचायत के महामंत्री डा. अक्षय टडैया, राजेन्द्र जैन थनवारा, पंकज जैन मोदी, शीलचंद अनौरा, सतीश नजा, मनोज जैन बबीना, अक्षय अलया, सौरभ जैन सीए, निर्मल जैन, आकाश जैन भारत गैस समेत पंचायत के पदाधिकाारियों ने लोकार्पित किया। पूरी जानकारी अक्षय अलया व डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने प्रदान की है।
आज प्रातःकाल पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन आदिनाथ कालेज के डायरेक्टर प्रदीप जैन परिवार ने किया एवं श्राविकाओं ने मुनिश्री को शास्त्र भेंट किया।
भारत कहीं भिखारी न बन जाए-मुनिश्री
रविवार को क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधासागर महाराज ने वर्तमान समाजिक परिस्थितियों पर चिन्तन करते हुए कहा कि भारत कहीं भिखारी न बन जाए। जिन्दगी ऐसी जीओ जिससे तुम्हें मांगना न पडे़ और दूसरों की ओर न देखना पडे़। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को प्रेरित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि मां जो दे, वह खाओ, मांगकर और छीनकर नहीं खाना। स्वयं को पहचानों,आत्मध्यान करो। मुनिश्री ने कहा हमें ऐसा कार्य करना है जिससे देश को किसी के आगे हाथ न फैलाना पडे़ और स्वावलम्बी हो जाए। मध्यान्ह में मुनि श्री सुधासागर महाराज संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज, ऐलक ध्यानसागर महाराज क्षुल्लक गम्भीरसागर महाराज को धार्मिक शिक्षण का बोध करा रहे हैं।
पार्षदों ने मुनिश्री से लिया आशीर्वाद
अक्षय अलया और डॉ. सुनील संचय ने बताया कि रविवार को नगर पालिका ललितपुर के पार्षदगण अफजुल रहमान, भीम चौरसिया, वाकिर अली भोलू, मुस्तफाखान, जहीर खान रानू, बद्री पाठक, केके पंथ, मुकेश रजक, हरिओम कुशवाहा, रूपेश श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंघई, अनुराग जैन, पंकज जैन मोदी, अमरदीप रजक, संजय ग्वाला, कालू पटैल, रामबाबू यादव, रामकुमार रजक, राजू यादव, लवली शर्मा, रोहित राठौर, प्रकाश कुशवाहा, रामसेवक प्रजापति ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर अशीर्वाद ग्रहण किया। धर्मसभा का मंगलाचरण संस्कृति जैन टीकमगढ़-सजय द्वारा किया गया।
खनियाधाना छात्रावास के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति:
पूज्यमुनि की प्रेरणा, आशीर्वाद से संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान खनियाधाना के नन्हें मुन्हें बच्चों ने प्राचार्य रवि जैन के नेतृत्व में मुनिश्री के सम्मुख आर्शीवाद ग्रहण कर आकर्षक प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा।
मुनि श्री की आहारचर्या में स्वयंसेवक कर रहे पुर्ण्याजन
नगर में चातुर्मास में विराजित मुनि सुधासागर महाराज ससंघ की आहार चर्या की व्यवस्थाओं को संचालित करने में विद्यासागर व्यायामशाला के स्वयंसेवक नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, पंकज जैन सिमरा, पीलू बंधा, रिंकू जैन के साथ अनुशासित कर रहे हैं। चौका व्यवस्था में संयोजक अभिषेक अनौरा के साथ जैन सेवा समिति जनक जननी आश्रम के अमित प्रिय जैन, दीपक बुखारिया विकास जैन बनाए गए हैं।