न्यूज़ सौजन्य -राजीव सिंघई
महरौनी ( ललितपुर)। आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। ‘तिरंगा यात्रा’ देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है। नगर में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली।
पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों में जागरुकता आए और पूरा देश तिरंगा फहराए, इसके लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महरौनी नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। घर- घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और सभी विद्यालयों के स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों,आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, पीआरडी जवानों ने भागीदारी निभाई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने किया।
तिरंगा यात्रा इंदिरा चौराहे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस इंदिरा चौक पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस मौके पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साहित है, बच्चे हों या बुजुर्ग। सभी लोग तिरंगे को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं और अपने- अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखा रहे हैं। पूरा देश इस समय तिरंगे में रंगा हुआ है और लोग आजादी के इस अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मना रहे हैं।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सैगर,कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार, मंत्री प्रतिनिधि सोनू चौबे, श्रीराम पटैरिया, आनंद राय, राघवेंद्र पटैरिया, हरी शंकर सोनी, महेद्र सिंह राजावत,अरविंद कौशिक, रजऊ राजा,शीलम गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, सौरभ राजा, शिवा सिंह तोमर, देवेंद्र तिवारी, मोना तिवारी, सतेद्र राजा, दीपक सिंघई, दिनेश मलैया, आशीष पंडा, अमन सोनी ,प्रभु साहू,पीयूष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने निकाली तिरंगा वाइक रैली
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर नगर में तिरंगा वाईक रैली निकाली गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार, व्यापार प्रतिनिधि मंडल महामंत्री राजेश खिमलासा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन काले, गजेंद्र बुंदेला, युवराज सिंह सिकरवार, भगवत साहू, जमना प्रसाद साहू,सुमत जैन, अनिल पोली, अनिल कठरया, सोनू साहू, दीपू साहू,रवि राजा,कैलाश, प्रकाश साहू, गुड्डू राजा मेगुवा, मोनू मेगुवा,हन्नु चच्चा, राहुल असाटी,नितिन असाटी,अरविंद मुखिया, आमोद चोधरी, सजल जैन, रमेश भायजी, सोनू मामा, आकाश, राजेंद्र साहू, विजय, रानू महेंद्र खजुरिया, प्रशांत चौधरी, प्रमोद भरता, ओमप्रकाश नामदेव, विजय सैनी, मनोज पवैया,बन्टी सोनी, संदीप, राजू सोनी, रिषभ कठरिया, नरेंद्र मलैया, डब्बू सिंघई, रानू सिंघई, वरुण राजा, मुन्ना लोडूआ, मोहित रॉय, राजू राय, बिट्टू चश्मा, सौरभ राजा, महेद्र खटीक, रजनीश सिलौनया, मोनू लक्ष्यकार, रिषि तिवारी, गुडडा सिंघई, आमोद आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन राजेश खिमलासा महामंत्री व्यापार मंडल महरौनी ने किया।