समाचार

मांगने से शक्ति का हृास- मुनि श्री सुधासागर जी

आत्मा की शक्ति जाग्रत हुई तो दुनिया शरण मेंः मुनिश्री

न्यूज सौजन्य- सुनील जैन ‘संचय’,ललितपुर

ललितपुर, 25 जुलाई। क्षेत्रपाल जैन मंदिर में सोमवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि मांगने से शक्ति का हृास होता है। गुरु को पूज्य बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनके सामने भीख मांगनी पडे़ तो तुम भक्त नहीं। अगर भगवान के सामने मांगने की प्रवृत्ति रखोगे तो सदैव भिखारी ही रहोगे। कृष्ण सुदामा का चरित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि सुदामा ने भगवान से कुछ नहीं मांगा लेकिन सब कुछ मिला। मांगने का त्याग करो, ऐसी शक्ति जाग्रत होगी कि तुम्हें किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।


स्वशक्ति जागरण को श्रेयस्कर बताते हुए मुनिश्री ने कहा जिसदिन आत्मा की शक्ति जाग्रत हुई दुनिया तुम्हारी शरण में होगी।

मुनिश्री ने दान को श्रेयस्कर बताते हुए कहा, यह बिना मांगे मिलता है और भीख मांगनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि पुण्यहीन के सहारे न रहें, पुण्यहीन को सहारा दें। अपने माता-उचयपिता की सम्पत्ति पर बुरी नीयत न रखें।

ललितपुर से अक्षय अलया व डॉ. सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर, मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन शिखर चंद, सुरेन्द्र कुमार, लोकेश सर्राफ किसलवास परिवार को मिला।

मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहार चर्या राजकुमार जैन देवरान सिविल लाइन, नगर गौरव पूज्य सागर महाराज की आहार चर्या विजय जैन, राजश्री प्रकाश जैन बंटी वडकुल परिवार, ऐलक धैर्य सागर महाराज की आहार चर्या कोटा निवासी श्रीमती सुनीता चेतन जैन, मायजा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज की आहारचर्या सविता दीदी परिवार में हुई।

सायंकाल जिज्ञासा समाधान में मुनि सुधासागर महाराज श्रावकों की जिज्ञासा का समाधान कर रहे हैं। मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज अपने संघस्थ एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के ललितपुर चातुर्मास में दर्शनार्थ धर्मालुजनों के पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

शिक्षा को बेहतरी के लिए मुनिश्री का आशीर्वाद



प्रातःकाल मुनि सुधासागर महाराज ने शिक्षा को बेहतरी के लिए आर्शीवाद देते हुए कहा कि ज्ञानदान से बड़ा दूसरा दान नहीं है। निर्यापक मुनि श्री एवं मुनि पूज्यसागर महाराज नगर के तालाबपुरा में संचालित सुधासागर कन्या इण्टर कालेज पहुंचने पर जैन पंचायत के शिक्षामंत्री संजय मोदी, प्रधानाचार्या कल्पना जैन, शीलचंद अनौरा, अनिल जैन मामा भांजा, प्रभात, प्रमोद जैन पाय, मुकेश सराफ, अक्षय अलया, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, श्रीश सिंघई ने मुनि श्री को नमोस्तु कर अगुवाई की पंचायत कमेटी ने मुनि श्री से भविष्य के लिए मार्गदर्शन लिया। मुनि श्री ने इसके पूर्व डो-सजयाघाट जैन मंदिर में दर्शन किए जहां मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आरती उतारी गई।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

प्रकाश श्रीवास्तव

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें