समाचार

कांच मंदिर पर सामूहिक क्षमावाणी पर्व: क्षमा वाणी हृदय की विशालता का पर्व है – आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज 


इंदौर स्थित कांच मंदिर प्रांगण में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया। श्री सेठ माणकचंद मगनीराम गोठ के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल,दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक प्रिंस पाल टोंग्या ने बताया कि कांच मंदिर में क्षमा वाणी पर्व पिछले 103 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस दौरान आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज और आर्यिका सुनमयति माताजी ने सभा को संबोधित किया। पढ़िए सतीश जैन की यह विशेष रिपोर्ट….


इंदौर स्थित कांच मंदिर प्रांगण में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया। श्री सेठ माणकचंद मगनीराम गोठ के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल,दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक प्रिंस पाल टोंग्या ने बताया कि कांच मंदिर में क्षमा वाणी पर्व पिछले 103 वर्षों से मनाया जा रहा है। वहीं क्षमा वाणी में आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज ने कहा कि क्षमावाणी हृदय की विशालता का पर्व है, कषाय हमें दुख देती है, इन्हें जल्द ही त्याग देना चाहिए।

क्षमा भी हमें विनम्रता से मांगना चाहिए। क्रोध कषाय अच्छी नहीं होती, भूलवश या अज्ञानता से हमसे कोई मूर्ति टूट जाए तो उसका प्रायश्चित है लेकिन जो व्यक्ति समाज को तोड़ता है वह कभी क्षमा का पात्र नहीं होता। क्रोध सबसे बड़ा अन्याय स्वयं के साथ करता है। उसके क्रोध से दूसरे को नुकसान हो ना हो लेकिन स्वयं को नुकसान होता है।

इस अवसर पर आर्यिका सुनयमति माताजी ने कहा कि क्षमा धर्म आत्मा का स्वभाव है, स्वभाव आसानी से प्रकट नहीं होता। क्षमा पर्व औपचारिकता का नहीं, आत्मा को शुद्ध करने का पर्व है। करोड़ों बार की भक्ति से बड़ा है किसी को हृदय से एक बार क्षमा करना।

साथ ही दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि श्री जी के कलश के बाद सामूहिक क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी समाज जनों ने जाने – अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा याचना की। कार्यक्रम की शुरुआत उषा शाह के मंगलाचरण से हुई। इस दौरान श्री पाटोदी और सुशील पांड्या ने झांकी व मंडल के विजेताओं के पुरस्कार घोषित किए। यह पुरस्कार अगली मीटिंग में विजेताओं को दिए जाएंगे।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के परम संरक्षक पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल, दिलीप पाटनी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, अरविंद जैन, एडवोकेट ऋषभ पाटनी, धर्मेंद्र पाटनी, देवेंद्र सोगानी, संजय जैन, अहिंसा, पार्षद राजीव जैन, डी के जैन (रिटायर्ड डीएसपी), संजय कासलीवाल, रितेश पाटनी, मनीष गंगवाल सहित बहुत अधिक संख्या में समाज जन मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें