समाचार

परिणामों में निर्मलता ही जीवन में मंगलकारीः मुनि सुधासागर जी

परिणामों में निर्मलता ही जीवन में मंगलकारीः मुनि सुधासागर जी

 

अभिनंदनोदय तीर्थ में सिद्धों की आराधना शुरू

इन्द्र- इन्द्राणी भक्तिपूर्वक समर्पित कर रहे अर्घ

 

ललितपुर. राजीव सिंघई । निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते कहा है कि जीवन में परिणामों की निर्मलता ही मंगलकारी रहती है। जरा विचार करो, हमें मानव जन्म न मिलकर तिर्यंच योनी मिली होती? कई जन्मों के पुण्य के कारण मिले मानव जीवन के मूल्य को

पहचान कर उसको व्यर्थ में न गंवाने की उन्होंने सीख दी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन मिलने के बाद हमें अपने जीवन को सद्आचरण से जोड़कर ऐसा प्रयास करना चाहिए जिससे हमारे द्वारा किसी का अहित न हो।

अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधासागर महाराज ने जीवन को संवारने के संदर्भ में अनेक प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। और कहा कि धर्म से जुड़ने पर ही व्यक्ति को सद्आचरण और

परिणामों को निर्मलता में जोड़ने की सीख मिलती है। बुधवार को प्रातःकाल धर्मालुजनों ने भगवान अभिनंदन नाथ का अभिषेक किया। इसके उपरान्त प्रभु की शान्तिधारा मुनि श्री मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन राखी अंकित जैन अशोक मेडीकल, निहालचंद अरविन्द जैन सेठ हार्डवेयर, ताराचंद सुनील कुमार को मिला। इसके उपरान्त श्रावक श्रेष्ठी परिवरजनों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण दीपप्रज्जवलन किया तथा मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पर्वराज अष्ठान्हिका महापर्व पर ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन एवं मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ में सिद्धों की आराधना सिद्धचक्र महामण्डल

विधान में इन्द्र- इन्द्राणी भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित कर रहे हैं। विधान में सौधर्म इन्द्र मदनलाल चित्रा जैन काका, श्रीपाल मैनासुन्दरी विलास श्रीमती रुचि जैन, कुवेर विशाल सोनिया जैन महायज्ञनायक विकास भावना जैन, ईशान इन्द्र शिखरचंद मिथलेश जैन समेत अनेक पुर्ण्याजन कर रहे हैं।सायंकाल महाआरती पुर्ण्याजक परिवार द्वारा जहां भक्तिपूर्वक हो रही है, वहीं धार्मिक नाटिका सत्येन्द्र शर्मा दिल्ली की टीम द्वारा मनमोहक तरीके से प्रस्तुत की जा रही है। व्यवस्थाओं की संयोजना में पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुधीर जैन सेवनी का सक्रिय योगदान मिल रहा है। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में मुनि सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जिसका संचालन मोदी आलोक जैन द्वारा किया गयां।

 

बुधवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को आहारदान का पुर्ण्याजन दीपक जैन मलैया गांधीनगर जबकि मुनि पूज्यसागर महाराज का उपवास व्रत रहा। ऐलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान अंशुल जैन मैलवार वाले एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य आनंद जैन अमित गार्मेंट परिवार को मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें