समाचार

आचार्य श्री की आज्ञा से करेंगे धर्म प्रभावना : जैन संत क्षुल्लक प्रगुणसागर का श्रीलंका में होगा चातुर्मास


 भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण के उपरांत भारत के बाहर श्रीलंका की धरती पर 2550 वर्ष बाद आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज के परम आज्ञानुवर्ती शिष्य क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी महाराज का वर्षायोग होने जा रहा हैं। समाजसेवी महेंद्र जैन भैयन ने बताया कि श्रीलंका में जैन धर्म के हजारों अनुयायी निवास करते हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण के उपरांत भारत के बाहर श्रीलंका की धरती पर 2550 वर्ष बाद आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज के परम आज्ञानुवर्ती शिष्य क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी महाराज का वर्षायोग होने जा रहा हैं। समाजसेवी महेंद्र जैन भैयन ने बताया कि श्रीलंका में जैन धर्म के हजारों अनुयायी निवास करते हैं। जो व्यापार एवं नौकरी के सिलसिले में वहां बस गए हैं। इन सबकी बड़ी भावना थी कि श्रीलंका में जैन साधुओं का वर्षायोग संपन्न हो। लेकिन दिगंबर मुनि तो किसी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं करते।

इसलिए परम पूज्य आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज, जो की नागालैंड में वर्षायोग कर रहे हैं, ने अपने अज्ञानुवर्ती प्रिय शिष्य क्षुल्लक श्री प्रगुणसागर जी महाराज को यह आज्ञा प्रदान की है कि आप श्री लंका जाकर वर्षायोग करें और जैन धर्म की प्रभावना का कार्य करें। गुरु की आज्ञा के अनुसार क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी महाराज ने श्री लंका में वर्षायोग करने के लिए कल श्रावण कृष्ण पंचमी की शुभ मध्यान बेला में दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीलंका की ओर प्रस्थान किया।

क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी महाराज 28 जुलाई रविवार की पावन शुभ घड़ी में वर्षायोग की स्थापना करेंगे और फिर चार माह तक श्रीलंका में ही धर्म ध्यान करेंगे। चातुर्मास कलश स्थापना श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री दिगंबर जैन मन्दिर अहिंसा केंद्र तीर्थ कोटुगोडा में करेंगे। उनके साथ ब्र. श्री अशोक जी भी श्री लंका में ही चातुर्मास करेंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी को विदाई देने के लिए संस्थानम अभय दानम ग्रेटर नोयडा के निर्देशक सीए गौरव जैन, रजनी जैन, अभिषेक जैन, महेन्द्र जैन भैयन, विवेक जैन, संकल्प जैन, आकाश जैन, अक्षय जैन, संदीप जैन शास्त्री आदि उपिस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें