समाचार

आचार्य श्री के आगमन की पावन बेला आई: आचार्य श्री ससंघ का शांतिसागर स्मारक में मंगल प्रवेश

सारांश

मार्बल नगरी किशनगढ़ को जिस घड़ी का इंतजार था वह पल अब आने वाला है। इस पल से पहले जैसे-जैसे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ससंघ किशनगढ़ के नज़दीक आ रहे है। शुभ घड़ियों का मंगल गान चहुँ दिशाओं में सुनाई दे रहा है। मदनगंज-किशनगढ़ में आचार्य वर्धमान सागर ससंघ का गाजे बाजे के साथ मंगलवार को शांतिसागर स्मारक में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज ने नाचते गाते और आचार्यश्री के जयघोष लगाते अगवानी की।

स्मारक ट्रस्ट के ट्रस्टी राजकुमार दोसी एवं चन्द्रप्रकाश बैद ने बताया कि आचार्य श्री वर्धमान सागर ससंघ ने दोपहर 2 बजे नाइंटी डिग्री से मंगल विहार किया एवं अपराह्न 3.30 बजे शांतिसागर स्मारक में मंगल प्रवेश किया। मंगल प्रवेश के बाद आचार्य श्री ससंघ ने अपने दादा गुरु चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर के चरणों की वंदना की और चन्द्रप्रभु भगवान के दर्शन किए। सभी से श्रीमद जिनेन्द्र पंच कल्याणक में सभी को ज्यादा से ज्यादा धर्मलाभ लेने के लिए कहा। प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक कुमार पाटनी, विधायक सुरेश टाक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाथूराम सिनोदिया, पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, प्रकाश गंगवाल, शेखर पाटनी एवं ट्रस्ट के सचिव राजकुमार दोसी ने आचार्य श्री के शुभआगमन पर धर्म सभा में स्वागत सम्बोधन दिया और आचार्य श्री ने सभी को अपना आशीर्वचन दिया।

आचार्य श्री के स्वागत में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
जयपुर रोड नेशन हाइवे स्थित नाईंटी डिग्री फैक्ट्री में हुए आयोजन में, आचार्यश्री ससंघ के मंगल विहार में उद्योगपति अशोक पाटनी,सुरेश पाटनी, विधायक सुरेश टाक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाथूराम सिनोदिया, अजमेर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना, भाजपा नेता सुभाष चौधरी, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, राजकुमार दोसी, संजय पापड़ीवाल, दिलीप कासलीवाल, पारसमल पांड्या, प्रकाश गोधा, कैलाश पाटनी, चन्द्र प्रकाश बैद, विमल बडज़ात्या एवं अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश बैद ने किया।

आज आचार्य श्री का भव्य स्वागत करेगी किशनगढ़ की जनता

आचार्य वर्धमान सागर ससंघ का बुधवार को दोपहपर में किशनगढ़ में मंगल प्रवेश होगा। आचार्य संघ दोपहर 1 बजे शांतिसागर स्मारक से विहार करेंगें और आर.के. पाटनी केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर किशनगढ़ जैन समाज की ओर से आचार्यश्री ससंघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। यहां से जुलुस के रूप में आचार्य ससंघ इंद्रा कॉलोनी, पुरानी मिल, मैन चौराहा होते हुए मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर, आदिनाथ मंदिर, जैन भवन होते हुए आर.के. कम्युनिटी सेंटर पहुंचेंगे। आचार्य ससंघ का प्रवास आर.के. कम्युनिटी सेंटर में रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
0
+1
1

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें