समाचार

शीतलनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया : चतुर्दशी तिथि पर अभिषेक के बाद की गई वृहद शांति धारा 


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महामहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने भगवान शीतलनाथ जी का रजत कलश से अभिषेक किया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महामहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने भगवान शीतलनाथ जी का रजत कलश से अभिषेक किया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन और उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि आज जैन संप्रदाय के 10 वे तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक दिवस है। आज के दिन भगवान शीतलनाथ जी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी। केवलज्ञान प्राप्त करने उपरांत उन्होंने अपने मोक्ष मार्ग को प्रशस्त किया। मंदिर जी में भगवान शीतलनाथ का रजत कलशों से अभिषेक किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामा जी जैनम ज्वेलर्स वालों को प्राप्त हुआ है।

शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। सभी से अष्टद्रव्यों से शीतलनाथ भगवान का पूजन व निर्वाण कांड पढ़ कर महाअर्घ्य चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना, उपाध्‍यक्ष श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, सुरेश मोदी, बंटी जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन, किशोर जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें