समाचार

रायपुर सकल जैन समाज में शोक की लहर : महान आचार्य का असमय चले जाना समस्त संसार के लिए अपूर्णीय क्षति – संजय जैन नायक


रायपुर जैन समाज द्वारा सभी दिगंबर जैन मंदिरों में आचार्य श्री की सदगति के लिए शांति धारा, पूजन एवं विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि परम पूज्य चर्या चूड़ामणि गणाचार्य आचार्य भगवन्त श्री विरागसागरजी गुरुदेव की समाधि 4 जुलाई की रात 2.30 बजे हो गई। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट..


रायपुर। रायपुर जैन समाज द्वारा सभी दिगंबर जैन मंदिरों में आचार्य श्री की सदगति के लिए शांति धारा, पूजन एवं विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि परम पूज्य चर्या चूड़ामणि गणाचार्य आचार्य भगवन्त श्री विरागसागरजी गुरुदेव की समाधि 4 जुलाई की रात 2.30 बजे हो गई। उनका अंतिम डोला सुबह ठीक 11.00 बजे महाराष्ट्र के अक्षय मंगल कार्यलय, देवमूर्ति ग्राम, सिंदखेड राजा रोड जालना से एक किलोमीटर दूरी पर पाटनी फार्म परिसर से निकाली गई। आचार्य श्री विराग सागर महाराज का लौकिक नाम अरविंद था। उनका जन्म 2 मई 1963 को पथरिया जिला, दमोह (म.प्र.) में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री कपूरचंद जी (समाधिस्थ क्षुल्लक श्री विश्ववन्ध सागर जी) व माता का नाम श्रीमती श्यामा देवी (समाधिस्थ श्री विशांत श्री माता जी) है। उन्होंने आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज द्वारा

[क्षुल्लक दीक्षा (2 फरवरी 1980 को ग्राम बुढार , जिला-शहडोल, म.प्र. ग्रहण की। उन्हें आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज द्वारा मुनि दीक्षा 9 दिसंबर 1983 को औरंगाबाद में दी। आचार्य पद 8 नवंबर 1992 को सिद्ध क्षेत्र द्रोणगिरी जिला (छतरपुर) में प्राप्त किया। आचार्य श्री एक सृजनशील गणेषक तथा चिन्तक थे। अपने गहरे चिंतन की छाप प्रकट करने वाला उनका साहित्य निम्न उल्लेखित है- शुद्धोपयोग, आगम चकखू साहू, सम्यक दर्शन, संल्लेखना से समाधि, तीर्थंकर ऐसे बने, कर्म विज्ञान भाग एक व 2, चैतन्य चिंतन, साधना, आरधना आदि। आचार्य श्री ने अभी तक कुल 227 दीक्षित साधु (आचार्य 7, मुनि 83, गणिनी 4, आर्यिका 69, क्षुल्लक 25, एलक 5, क्षुल्लिका 25) उनके द्वारा दीक्षित आचार्य विमर्श सागर, आचार्य विशुद्ध सागर, आचार्य विशद सागर, आचार्य विभव सागर, आचार्य विहर्ष सागर , आचार्य विनिश्चय सागर व आचार्य विमद सागर सात आचार्य हैं |

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की उत्कृष्ट समाधि के बाद के बाद असमय भारत वर्ष के संत समाज एवं जैन समाज के बीच अचानक से ऐसे महान साधु का चला जाना समस्त संसार के लिए अपूर्णीय क्षति है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें