प्रशांतमूर्ति श्रमण मुनि 108 विनय सागर महाराज एवं मुनि कंचन सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 16 जून शुक्रवार को प्रातः 7 बजे अम्बाह नगर में होने जा रहा है। पढ़िेए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
अंबाह। प्रशांतमूर्ति श्रमण मुनि 108 विनय सागर महाराज एवं मुनि कंचन सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 16 जून शुक्रवार को प्रातः 7 बजे अम्बाह नगर में होने जा रहा है। इस मौके पर बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ जग्गा चौराहा पर आगवानी हेतु भक्त लोग जग्गा चौराहे पर एकत्रित होगे।
महाराज श्री सिहोनियां अतिशय क्षेत्र होते हुए जग्गा चौराहा, सदरबाजार होते हुए जैन धर्मशाला में तीन दिन के प्रवास पर आ रहे हैं। सौरभ जैन वरेह वालों ने बताया कि महाराज श्री शुक्रवार को धर्म नगरी अंबाह में अल्प प्रवास पर पधार रहे हैं। जिसमें सुबह प्रवचन के माध्यम से जैन धर्मशाला में धर्म की गंगा बहाएंगे। शाम को गुरु भक्ति और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Add Comment