समाचार

घटयात्रा से शुरू होगा श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक: प्रतिष्ठा महोत्सव, आज हुआ मेहंदी कार्यक्रम

सारांश

मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ तथा गणिनी यशस्वीनी माताजी ससंघ की पावन उपस्थिति में 22 से 27 जनवरी तक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नूतन जिनालय, जिनबिंब एवं देवाधिदेव श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर नूतन जिनमंदिर जिनबिंब मानस्तंभ का श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव की शुरुआत रविवार, 22 जनवरी को घटयात्रा से होगी।

मदनगंज-किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ तथा गणिनी यशस्वीनी माताजी ससंघ की पावन उपस्थिति में 22 से 27 जनवरी तक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नूतन जिनालय, जिनबिंब एवं देवाधिदेव श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर नूतन जिनमंदिर जिनबिंब मानस्तंभ का श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव की शुरुआत रविवार, 22 जनवरी को घटयात्रा से होगी। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य संहितासूरि हंसमुख जैन के निर्देशन में 22 जनवरी को प्रातः 6 बजे नांदी मंगल अनुष्ठान, व्रतदान विधि, घटयात्रा महोत्सव, भूमि शुद्धि, श्री जिन स्थापना होगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, मंगल कलश स्थापना, आचार्य निमंत्रण, अतिथि संस्कार, प्रवचन सभा जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं दोपहर 1 बजे सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, जाप्यारंभ, श्री जिनाभिषेक, याग मंडल पूजा होगी। सायं 7 बजे आरती, रात्रि 7:30 बजे शास्त्र सभा, 8 बजे गर्भ कल्याणक नाटकीय उत्सव पूर्व रूप का आयोजन किया जाएगा।

महामहोत्सव के पात्रों को लगाई मेहंदी

महामहोत्सव के तहत शनिवार को वर्धमान सभागार में मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठाचार्य संहितासुरि पंडित हसमुख जैन के निर्देशन में महोत्सव का आगाज भगवान जिनेंद्र देव की आराधना से हुआ। संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर मेहंदी के गीतों पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों को मेहंदी लगाई गई। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य संहितासूरि पंडित हसमुख जैन ने हल्दी महोत्सव का महत्व बताया। कार्यक्रम में भगवान के माता-पिता विजय कुमार सुशीला देवी कासलीवाल, सौधर्म इंद्र माणक चंद, सुनील कुमार मिली जैन, इंद्र मनीष कुमार प्रियंका बेद, कमल विमला बैद, सुरेंद्र कमला देवी दगड़ा, ओमप्रकाश पदमा देवी गदिया, नरेंद्र कुमार लाड देवी गंगवाल, अनूप कुमार सरोज वैद, पवन कुमार रजनी बड़जात्या, अशोक कुमार शकुंतला पापलिया, सुभाष चंद रेखा देवी गदिया, कैलाश चंद बबली देवी बड़जात्या, विनोद कुमार अनिता गदिया, ललित कुमार वीरबाला गदिया, मनोज कुमार अंजू बेद, ओमप्रकाश राजश्री जैन, विमल कुमार मणिदेवी अजमेरा, दिलीप कुमार निर्मला देवी बेद, सौभाग्यवती स्त्रियां नमिता झांझरी, रचना गंगवाल, रेखा पाटोदी, लोकांतीक देव नित्य पाटनी व यश पाटनी, अष्टकुमारिया कनक पाटनी, युविका कासलीवाल, प्रेरणा बड़जात्या, ईशा गोधा, कोमलिका कासलीवाल, इशिका जैन, याशिका जैन, आरोही गोयल के अलावा अन्य पात्रों को हल्दी लगाई गई। कार्यक्रम में इंद्र- इंद्राणी ने भी एक-दूसरे के हल्दी लगाकर भक्ति नृत्य कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मेहंदी के गीतों पर उपस्थित महिला पुरुषों ने भी नृत्य कर प्रभु की भक्ति करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। शाम को आचार्य वर्धमान सागर महाराज की आरती की गई।

संस्कृति राज्यमंत्री ने किए दर्शन

वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के दर्शन संस्कृति राज्य मंत्री कैलाश मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के अलावा राकेश मोहन पहाड़िया, महेंद्र पाटनी, शशिकांत पाटोदिया सहित गणमान्य लोगों ने किए।

पाटनी परिवार बना भरत चक्रवर्ती

परम सौभाग्य से भरत चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य विमल कुमार, महेंद्र कुमार, समर्थ कुमार पाटनी परिवार उरसेवा वाले को प्राप्त हुआ। श्रीमती सूरज देवी पाटनी सभागृह से सौभाग्यशाली परिवार के निवास स्थान आरके कॉलोनी तक सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बैंड-बाजों के साथ उनके घर तक छोड़ने गए और उनके पुण्य की अनुमोदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें