समाचार

जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सिद्धाचल की साधारण सभा सम्पन्नः विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया


जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सिद्धाचल की वर्ष 2025 की प्रथम साधारण सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति से किया गया। आयोजन में पधारे अतिथियों का सम्मान सिद्धाचल के अध्यक्ष द्वारा किया गया। सभी बच्चों और बड़ों को बहुत ही शानदार गेम खिलाए गए। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पढ़िए इंदौर से दीपक दुग्गड की यह पूरी खबर…


इंदौर। जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सिद्धाचल की वर्ष 2025 की प्रथम साधारण सभा सलोनी गार्डन, कनाडिया रोड पर ‘लक बाय चांस‘ की थीम पर आयोजित की गई। साधारण सभा में फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ललवानी एवं वर्तमान राष्ट्रीय सचिव मनोहर लोढ़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति सीमा जैन, अनिला पोरवाल, मीना नाहटा के द्वारा किया गया। आयोजन में पधारे अतिथि विजय ललवानी का सम्मान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव मनोहर लोढ़ा का सम्मान सिद्धाचल के अध्यक्ष विरेन्द्र जैन के साथ गंभीर जैन द्वारा किया गया।

गेम्स व पुरस्कार वितरित किए

कार्यक्रम के संयोजक विरेन्द्र सीमा जैन एवं मीना नाहटा ने सभी मेम्बर को ‘लक बाय चांस थीम पर बच्चों और बड़ों को बहुत ही शानदार गेम खिलाए। सभी ने खूब आनंद लिया। साथ ही सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार भारती विनोद मारु ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें