समाचार

गुरुदत्तादि उदासीन आश्रम द्रोणगिरी के कार्यकारिणी चुनाव संपन्न : संतोष जैन घड़ी अध्यक्ष, गजेंद्र जैन मंडी मंत्री, मनीष विद्यार्थी प्रचार मंत्री बने 


गुरुदत्तादि उदासीन आश्रम द्रोणागिरी जिला छतरपुर के पांच वर्षीय चुनाव संपन्न हुए। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…


बड़ामलहरा। गुरुदत्तादि उदासीन आश्रम द्रोणागिरी जिला छतरपुर के पांच वर्षीय चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वप्रथम मंगलाचरण के साथ साधारण सभा की मीटिंग प्रारंभ हुई। कोषाध्यक्ष महेश शास्त्री बड़ामलहरा द्वारा वार्षिक आय- व्यय की जानकारी दी। आश्रम के विकास के लिए चल रही अनेक योजनाओं को कैसे सफल बनाया जा सके, इस पर सभी ने विचार व्यक्त किए। उदासीन आश्रम की समिति द्वारा श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित मंत्री सनत कुटोरा, संयुक्त मंत्री प्रमोद पाटन, निर्मल जैन वारा, उपमंत्री कमल जैन सुरजपुरा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन टस्ट कमेटी के मंत्री महेंद्र जैन एलआईसी इंदौर ने किया। मीटिंग में उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा उदासीन आश्रम में निर्माणाधीन सहस्त्र कूट चैत्यालय के फोल्डर का विमोचन किया गया। उसके बाद आश्रम की ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष नारायण दास फौजदार भगवां, मंत्री महेंद्र जैन एलआईसी इंदौर, शिखरचंद शास्त्री बड़ामलहरा, जैनेंद्र कुमार रामटोरिया, कमल कुमार शाहगढ़, संतोष कुमार घड़ी द्वारा साधारण सभा की अनुशंसा में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनावों में अधिष्ठाता भागचंद पीली दुकान बड़ामलहरा दुकान, उपअधिष्ठाता पं. मुन्नालाल भगवां, अध्यक्ष संतोष जैन घड़ी सागर, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद जी अमरमऊ, सेवक चंद्र बड़ामलहरा, मंत्री गजेंद्र जैन मंडी बड़ामलहरा, कोषाध्यक्ष हरिशचंद जैन मुंगवारी, सह कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन गंज बड़ामलहरा, उपमंत्री भागकुमार द्रोणगिरी, रजनी जैन बड़ा मलहरा, मनोज जैन पत्रकार द्रोणगिरी, प्रचारमंत्री जर्नलिस्ट मनीष विद्यार्थी सागर, प्रकाश जैन पत्रकार शाहगढ़, रविंद्र जैन भगवां, जिनेंद्र शास्त्री बड़ामलहरा, राहुल वीला, लोकेश जैन बड़ामलहरा, ऑडिटर महेश शास्त्री बड़ा, मलहरा सोनू जैन गोरखपुर संरक्षक नरेंद्र कुमार मुंगवारी, प्रेमचंद बरेठी बण्डा, सुरेश डेवडिया बड़ामलहरा, चंद्र कुमार जी बड़ामलहरा, पं. लालचंद जी भगवां, कमल कुमार जी हटा, रविंद्र बजाज, मुन्ना लाल खतौरा वाले बंडा, राजेंद्र कुमार मंडी बड़ा मलहरा, दिनेश देवरान आदि पदाधिकारी निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित अतिथि गण एवं सदस्यगण तिलक माला से सम्मान कर बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें