समाचार

श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में: डाँ. विजय जैन स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठा अवार्ड 2025 से सम्मानित  


सत्कार कला केंद्र इंदौर द्वारा श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर के सभागार में – डाँ विजय जैन को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। पढ़िए से सुनील जैन की इंदौर की यह पूरी खबर…


इंदौर। सत्कार कला केंद्र इंदौर द्वारा श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर के सभागार में – डाँ विजय जैन को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे (आप्टोमेट्री में बेस्ट क्वालिटी वर्क देने पर) ‘स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठा अवार्ड 2025‘ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल श्री बी.एस. सिसोदिया तथा विश्व प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डाँ. सरिता राव द्वारा प्रदत्त किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डाँ. सुरेन्द्र दिल्लीवाल, उपाध्यक्ष विजय पारेख, महासचिव कैलाश मुंशी, सचिव डाँ. अशोक शर्मा, संयोजक डाँ. अरुण अग्रवाल, संगठनमंत्री पुरुषोत्तम वाघमारे, साँस्कृतिक सचिव डाँ. सुर्याश दिल्लीवाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे। ईशान पत्रिका के सम्पादक एवं दिगंबर जैन समाज स्कीम नंबर 71 के मंत्री सुनील कुमार जैन, संरक्षक सनत जैन, आरती जैन, अध्यक्ष महेंद्र टी. जैन ने बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें