समाचार

शरद पूर्णिमा पर सोशल ग्रुप के डांडिया नाइट कार्यक्रम में बच्चे और बुजुर्गों भी थिरके : 30 मिनिट चंद्र प्रभु भगवान का जाप किया


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने डीजे की धुन पर डांडिया खेला। पढ़िए रितेश अग्रवाल की रिपोर्ट….


प्रतापगढ़। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने डीजे पर जमकर डांडिया किया। ग्रुप दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा सदस्यों के लिए शरद पूर्णिमा के अवसर पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने डीजे की धुन पर डांडिया खेला। कार्यक्रम में सबसे पहले 30 मिनिट का चंद्र प्रभु भगवान का जाप किया गया। उसके बाद सतीश शाह द्वारा मंगलाचरण के साथ डांडिया का कार्यक्रम शुरू हुआ।

जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम निर्णायक को भूमिका में रहे श्रीमती मनोज पतंग्या श्रीमती रमिला शाह और मनोहरलाल जैन रहे। बेस्ट डांस जोड़े का पुरस्कार अंकित कीर्ति जैन को मिला, वही बेस्ट ड्रेस जोड़े का पुरस्कार मनोज मुक्ति कोटड़िया तो बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार कुमकुम सरिया ग्रुप को दिया गया।

9 से 18 वर्ष की आयु में बेस्ट डांस का पुरस्कार सहज और प्रांजल जैन को दिया गया, 2 से 7 वर्ष की आयु में फैंसी ड्रेस का पुरस्कार अनाया और देवांश सरिया को दिया गया। वहीं 10 दर्शकों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पाड़लिया ने किया। आभार अंकित जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें