समाचार

मनाया वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव : भक्तों ने किया प्रभु का अभिषेक 


कटरा इतवारी खां स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 5 अक्टूबर को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे भक्तों द्वारा अष्ट द्रव्यों से श्रीजी की पूजा के साथ की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


आगरा। कटरा इतवारी खां स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 5 अक्टूबर को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे भक्तों द्वारा अष्ट द्रव्यों से श्रीजी की पूजा के साथ की गई। विधानाचार्य आशुतोष जैन शास्त्री के नेतृत्व में, श्रीजी की प्रतिमा को पाण्डुक शिला पर स्थापित कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। कलशाभिषेक के समापन पर मन्दिर समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया।

सांय 7:00 बजे संगीतमय प्रभु की मंगल आरती हुई, और इसके बाद रात 8:00 बजे अहिंसा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ‘एक शाम चंद्रप्रभु के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस संध्या में विशाल जैन और बबिता जैन ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष निर्मल मौठया, सुरेंद्र बैनाड़ा, राकेश सेठी, और अन्य समिति सदस्य तथा आस-पास के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें