समाचार

मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की मांग की : भगवान ऋषभनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव 23 मार्च को आ रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन ने मांग की है। इसमें कहा गया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की 23 मार्च को पूरे विश्व में जन्म जयंती धार्मिक उल्लास से मनाई जाएगी। इस दिन मांस-मछली और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। इंदौर से पढ़िए यह खबर..


इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन ने मांग की है कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की 23 मार्च को पूरे विश्व मे जन्म जयंती धार्मिक उल्लास से मनाई जाएगी। इस दिन मांस-मछली और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में आदिनाथ जयंती पर इस आशय के आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि विश्व जैन संगठन जैन धर्म के सभी संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करता है। भगवान ऋषभनाथ जन्म कल्याणक इस वर्ष 23 मार्च रविवार को पड़ रहा है। प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ असि, मसि, कृषि के अग्रदूत हैं। शांति, अहिंसा, सत्य और विश्व बंधुत्व के प्रतीक हैं।

अगर इस पवित्र दिन पर निर्दोष पशु, पक्षी, मछली की हत्या और मांसाहारी भोजन, शराब परोसना और सेवन बंद कर दिया जाए तो यह उनके और उनके सिद्धांतों के लिए सच्ची श्रद्धा होगी। दद्दू ने कहा कि इस बारे में शीघ्र अधिघोषणा जारी करके स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय विभाग को यह प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें