- श्रावकों ने लिया धर्मरक्षा का संकल्प
- 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व
न्यूज सौजन्य- राजीव सिंघई
मडावरा (ललितपुर)। वर्णीनगर मडावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महामहामुनि के मंगल आर्शीर्वाद से परम प्रभावक अष्टम निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर, मुनिश्री प्रभात सागर, मुनिश्री निरीह सागर महाराज का पावन अमृत वर्षा योग धर्म प्रभावना पूर्वक चल रहा है। अमृत वर्षायोग के अन्तर्गत रक्षाबंधन पर्व के त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दौरान वात्सल्य पर्व के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को रक्षासूत्र बांधे गए। रक्षाबंधन विधान में तीन सौ अर्घ्य ब्र. मनोज भैया ‘लल्लन’ जबलपुर के निर्देशन में समर्पित किए गए। शांतिधारा करने का सौभाग्य विमल कुमार, अभिषेक कुमार मलैया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, शुभम चौधरी को प्राप्त हुआ। दीप स्थापित करने का सौभाग्य माधुरी नुना, अरुणा जैन तालबेहट ने प्राप्त किया। द्रव्य पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य मिंटू जैन सिंघई ने प्राप्त किया।
इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री 108 प्रभात सागर महाराज ने कहा कि वात्सल्य पर्व हमें मुनि रक्षा करने के लिए संकल्पित करता है। इस दिन सात सौ मुनिराजों पर उपसर्ग हुआ था। इस दिन हमें धर्म व संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
“जिनवाणी रक्षाबंधन विधान” पुस्तक का विमोचन
विधान के अन्तर्गत मंडल पर अर्घ्य समर्पित करने का सौभाग्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष डा. बिरधीचंद्र जैन, इंजी. मुकेश जैन मामा, महामंत्री डा. राकेश सिंघई, सुधीर सिंघई एवं चातुर्मास समिति के संरक्षक सिंघई श्रेयांश कुमार जैन ने श्रद्धा व भक्ति पूर्वक तीन सौ अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर “जिनवाणी रक्षाबंधन विधान” पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन करने का सौभाग्य अभिषेक जैन मलैया, अनिल बजाज अनिल जैन युवा ग्राम प्रधान रजौला ने किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पधारे हुए मुनिभक्त वैद्य अशोक जैन ‘उपाध्याय’ एवं योगेश जैन ढोलक बीड़ी वाले सागर का अमृत वर्षायोग समिति मडावरा के पदाधिकारियों संरक्षक सिंघई श्रेयांश कुमार जैन, अध्यक्ष राजेंद्र जैन,मुकेश जैन मामा, संतोष बजाज,नीलेश जैन दुकान वाले,राजू सौंरया,सुरेंद्र जैन दुकान वाले,राजू सेठी ने किया।
आज समर्पित होंगे चार सौ अर्घ्य
चातुर्मास समिति के महामंत्री डा. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि कल दस अगस्त को 400 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त गुरुवार को भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण लाडू भक्ति व श्रद्धा पूर्वक चढाया जाएगा। इस अवसर पर “राखी सजाओं प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। राखी सजाओ प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।