समाचार

भारतीय संस्कृति में गुरुओं का स्थान सर्वश्रेष्ठ : गुरु पूर्णिमा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया डॉक्टर अनुपम जैन की कृतियों का विमोचन


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ. अनुपम जैन द्वारा संपादित प्रसिद्ध जैनाचार्य संत श्री योगींद्र सागर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाशित शोधालेखों का संकलन योगी प्रसून एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 12 संकलित शोध पत्रों पर डॉक्टर जैन द्वारा संपादित कृति मैथमेटिक्स इन एनसीए 2 जैन लिटरेचर का भी लोकार्पण किया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित पूर्व कुलपतियों एवं वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया, वहीं इंदौर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ. अनुपम जैन द्वारा संपादित प्रसिद्ध जैनाचार्य संत श्री योगींद्र सागर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाशित शोधालेखों का संकलन योगी प्रसून एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 12 संकलित शोध पत्रों पर डॉक्टर जैन द्वारा संपादित कृति मैथमेटिक्स इन एनसीए 2 जैन लिटरेचर का भी लोकार्पण किया।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर डॉक्टर रेणु जैन ने डॉ अनुपम जैन का परिचय देते हुए इन कृतियों की विषय वस्तु के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरुओं का स्थान सर्वश्रेष्ठ है। वे शिक्षा के साथ ज्ञान का भी प्रसार करते हैं और अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपने मंच से घोषणा की कि गुरुजनों के सम्मान में अब हर वर्ष स्कूल कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महापर्व मनाया जाएगा और विद्यार्थियों को गुरुओं का महत्व बताया जाएगा।

समारोह में मंच पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, अतिरिक्त मुख्य सचिव के सी गुप्ता, महापौर पुष्प मित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, मधु वर्मा, कुलपति डॉ रेणु जैन, एवं पूर्व कुलपति डॉक्टर मिथिला प्रसाद त्रिपाठी भी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. अनुपम जैन को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें