समाचार

दिगंबर जैन समाज के अष्टान्हिका पर्व 7 मार्च से: कहीं नंदीश्वर दीप तो कहीं सिद्धचक्र महामंडल विधान होंगे


दिगंबर जैन हूमड़ समाज के अष्टान्हिका पर्व फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 7 मार्च से प्रारंभ होंगे। इनका आयोजन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 14 मार्च तक होगा। पर्व के दौरान देश में फेडरेशन के सभी पांचों प्रोविंसेज के सभी सदस्य गांव और शहरों में नंदीश्वर दीप विधान और कहीं-कहीं सिद्ध चक्र महामंडल विधान करेंगे। इसमें आचार्यों और माताजीओं का भी सानिध्य प्राप्त होगा। पढ़िए बांसवाड़ा से यह खबर…


बांसवाड़ा। दिगंबर जैन हूमड़ समाज के अष्टान्हिका पर्व फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 7 मार्च से प्रारंभ होंगे। इनका आयोजन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 14 मार्च तक होगा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि पर्व के दौरान पूरे देश में फेडरेशन के सभी पांचों प्रोविंसेज के सभी सदस्य गांव और शहरों में नंदीश्वर दीप विधान और कहीं-कहीं सिद्ध चक्र महामंडल विधान करेंगे। प्रतिदिन प्रातः श्री जी के जलाभिषेक के बाद नंदीश्वर दीप पूजा, पंच मेरु पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा, अष्टान्हिका पर्व पूजा तथा मूल नायक पूजा के आयोजन होंगे। रात्रि में विद्वानों के प्रवचनों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने प्रोविंसेज में सजातीय विवाह प्रोत्साहन सम्मान कार्यक्रम, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, रक्तदान, वार्षिक शुल्क वसूली, महिला प्रकोष्ठ गठन, आजीवन, संरक्षक, परम संरक्षक तथा शिरोमणि संरक्षक सदस्यता अभियान पर आधारित सूचनाएं दी जाएंगी।

इन आचार्यों और माताजी का मिलेगा सानिध्य

पर्व के दौरान वागड़ क्षेत्र में आचार्यश्री सुनील सागरजी, आचार्यश्री वर्धमान सागरजी, आचार्यश्री सुंदर सागरजी, आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी, मुनि आज्ञासागर जी सहित कई मुनि, आर्यिका माताजी एवं ब्रह्मचारी भैया-दीदियों का मांगलिक सानिध्य मिलेगा। उल्लेखनीय है जैन समाज के अष्टान्हिका पर्व वर्ष में 3 बार क्रमशः आषाढ़, कार्तिक एवं फाल्गुन माह में आते हैं तथा ये 8 दिवसीय आयोजन जैन समाज में व्रत, तप, ध्यान पूजन विधान की दृष्टि से बड़े महत्वपूर्ण होते हैं।

इन समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत, राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा, महामंत्री गोवर्धन लाल जैन, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या पतंग्या, राजस्थान प्रोविंस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ. निधि जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया, विजय जैन, प्रवीण जैन खेरवाड़ा, वीरेंद्र धनावत, रमेश भूता, रमेश वगैरिया सहित सभी प्रोविंस कार्यकारिणी सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें