समाचार

अंबाह की वरिष्ठ समाजसेवी गीता गुप्ता बायोडाटा संयोजक मनोनीत : सामाजिक कार्य की हो रही है सराहना


माथुर वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का डाटा संग्रह का कार्य गीता गुप्ता कर रही है। इससे समाज को लाभ हो रहा है। वे यह कार्य दो दशक से कर रही है। घर बैठे जीवन साथी की तलाश पूरी हो रही है। पढ़िए अंबाह से यह खबर…


अंबाह। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद मध्यांचल मंडल के मंडलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अंबाह की वरिष्ठ समाजसेवी गीता विजय गुप्ता को बायोडाटा संयोजक मनोनीत किया है। जिनकी मेहनत के चलते माथुर वैश्य समाज के लोगों के लिए घर बैठे अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के लिए जीवन साथी की तलाश करने गीता विजय गुप्ता बायोडाटा ग्रुप चल रही हैं। वह इस कार्य को लगातार 20 वर्ष से कर रही है। इस बायोडाटा ग्रुप में विवाह योग्य युवक-युवती के संपूर्ण परिचय के साथ-साथ उनके चित्र और अन्य विवरण भी दिया जाता है।

श्रम, धन और कागज की बचत होती है

गीता गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा अब तक तमाम इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट, डॉक्टर, वकील और अन्य उच्च शिक्षित श्रेणी सहित विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों के परिचय भी ग्रुप में शामिल किए गए हैं। इच्छुक समाजबंधु ग्रुप से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। गीता गुप्ता ने बताया कि वह बीस वर्षों से बायोडाटा संग्रह कर रही हैं।

वर्तमान में ग्रुप की महत्ता को देश-विदेश के परिवारों ने घर बैठे स्वीकार किया है। इससे समय, श्रम,

धन और कागज की बचत होती है। ग्रुप द्वारा ऐसे प्रत्याशियों के लिए अलग से जगह दी गई है। जिनके बेटे विदेशों में हैं और विवाह के बाद बेटी भी वहां जाने की इच्छुक हो। इसी तरह विवाह में किसी तरह की आर्थिक मांग नहीं करने वाले प्रत्याशियों या उनके परिवारों को अलग से जगह दी गई है।

व्यक्ति का चयन करने में मिलती है मदद  

ग्रुप में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर भारत सहित देश भर के युवक-युवतियों की प्रविष्टियां दर्ज की गई है। गीता गुप्ता ने बताया कि विवाह बायोडाटा को दस्तावेज़ का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसमें किसी व्यक्ति के बारे में व्यक्तिगत और सार्वजनिक जानकारी होती है। विवाह बायोडाटा का उपयोग लोग अपने लिए सही मैच चुनने के लिए करते हैं। यह व्यक्तियों के लिए बहुत समय बचाता है और विवाह बायोडाटा में उल्लेखित विवरणों के आधार पर उन्हें किसी व्यक्ति का चयन करने में मदद करता है।

 व्यक्ति का विवाह रिज्यूमे भी कह सकते

उन्होंने कहा कि इसके अलावा विवाह के लिए ऑनलाइन बायोडाटा विवाह की परिस्थितियों में आपके रिज्यूमे के रूप में कार्य करता है। इस प्रकार, इसे किसी व्यक्ति का विवाह रिज्यूमे भी कहा जा सकता है। विवाह बायोडाटा व्यक्ति को बिना मिले भी दूसरों पर प्रभाव डालने में मदद करता है।

विवाह के लिए सर्वश्रेष्ठ बायोडाटा 

बायोडाटा में दी जानकारी के साथ, व्यक्ति की कल्पना कर सकता है और सोच सकता है कि वह उसे पसंद करता है या नहीं। मुफ्त बायोडाटा प्रसार से विवाह प्रक्रिया आसान हो जाती है। हमारा यह प्रयास आपको आपकी पसंद के अनुसार विवाह के लिए सर्वश्रेष्ठ बायोडाटा प्रदान करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें