समाचार

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक प्रभात फेरी का 13 वां दिन : स्वयं को हमेशा कुसंस्कारों से दूर रखो – मुनि पूज्य सागर


 अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 13वें दिन हाई लिंक, लीड्स पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। इसके बाद हुई धर्म सभा में मुनि श्री के प्रवचन भी हुए। पढ़िए रेखा संजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट..


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ,क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज कर सानिध्य में भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्म कल्याणक तक निकाने वाली प्रभात फेरी यात्रा 13वें दिन हाई लिंक, लीड्स पहुंची। यहां स्थित दोनों दिगंबर जैन मंदिर से निकलने के बाद प्रभात फेरी कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए फिर से हाई लिंक, लीड्स पहुंची। जहां दोनों मंदिरों में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। प्रभातफेरी को लेकर हर दिन श्रावकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस 20 दिवसीय शोभा यात्रा के समन्वयक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) और महावीर ट्रस्ट हैं। प्रभात फेरी में पालकी में भगवान को लेकर श्रावक गण चल रहे। इस अवसर पर मुनि श्री के नेतृत्व में अन्य श्रावक-श्राविका कलश और ध्वज लेकर चल रहे थे।

बैंड बाजे के साथ धार्मिक भजन से धर्म प्रभावना हो रही थी। प्रभात फेरी के मार्ग में श्रावकों द्वारा पाद मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और भगवान की आरती की गई। हाई लिंक दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर जयंती मुख्य संयोजक एम के जैन,रीजन अध्यक्ष विपुल अजमेरा की उपस्थिति में शोभा यात्रा के मुख्य पुण्यार्जक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, जीनियस ग्रुप के अध्यक्ष संजय बड़जात्या, हाई लिंक समाज के अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, लीड्स मंदिर के लोकेंद्र गंगवाल, फेडरेशन की ओर से सोमवार की प्रभात फेरी के मार्गदर्शक हेमन्त मोदी,डी के जैन परवार द्वारा किया गया।

संसार में हैं कई समस्याएं

प्रभात फेरी के बाद हुई धर्म सभा में अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने कहा कि संस्कारों के साथ जीने वाला ही कर्मों को काट सकता है। संसार में इतनी सारी समस्याएं हैं कि एक को समाप्त करते हैं तो दूसरी शुरू हो जाती है। इसलिए ऐसे कर्म करो कि समस्या आए ही नहीं। गलत व्यक्ति की संगति मत करो, नहीं तो तुम्हारे भीतर भी गलत संस्कार पड़ जाएंगे। कुसंस्कार एक सांड के समान है, जो भी उसके सामने जाता है, वह उसका नुकसान ही करता है। इसलिए स्वयं को ही कुसंस्कारों से दूर रखना चाहिए, नहीं तो यह तुम्हें अपने स्वरूप में नही आने देगा।

किया स्वागत- सम्मान

बीस दिवसीय शोभा यात्रा के संयोजक सुशील पांड्या, सनत गंगवाल, रमेश बड़जात्या द्वारा जीनियस ग्रुप अध्यक्ष संजय बड़जात्या,सचिव जितेंद्र, हाई लिंक के अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, लीड्स मंदिर के लोकेंद्र गंगवाल, गंगाजल, विद्या पैलेस के मयंक का स्वागत किया गया। धर्म सभा में एम के जैन,टी के वेद,हेमंत जैन,राजेंद्र सोनी,रितेश पाटनी,संजय जैन,संजय पापड़ीवाल, लोकेश गंगावला,संजय गंगवाल, संजय जैन,कमलेश जैन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
2
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें