समाचार

आचार्य वर्धमान सागर विधान भक्ति से किया : 75 दीपकों से महाआरती की


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के अवतरण वर्ष के 75 वें हीरक जन्म वर्ष एवं विशाल के जन्मदिन पर आचार्य श्री वर्धमान सागर विधान का पूजन शनिवार को किया गया। 75 दीपकों से महाआरती की। इस अवसर विशाल निखिल की ओर से प्रभावना का वितरण भी किया गया। इंदौर से राजेश पंचोलिया की यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का हीरक जन्म जयंती वर्ष के तहत श्री आदिनाथ चैत्यालय में आचार्य वर्धमान सागर विधान किया गया। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के आशीर्वाद एवं समाधिस्थ मुनि श्री चारित्र सागर जी की प्रेरणा से स्कीम नंबर 71 में श्री आदिनाथ चैत्यालय में आरती,सनत, निखिल, रिया की ओर से आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के अवतरण वर्ष के 75 वें हीरक जन्म वर्ष एवं विशाल के जन्मदिन पर आचार्य श्री वर्धमान सागर विधान पूजन शनिवार को किया गया।

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का जन्म वर्ष 1950 में हुआ। आचार्य श्री 33 साधुओं सहित मंदसौर विराजित हैं। महेंद्र अध्यक्ष एवं सचिव सुनील जैन ने बताया कि अजय पंचोलिया के निर्देशन में श्री जी का पंचामृत अभिषेक एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का पूजन भक्ति भाव नृत्य पूर्वक किया गया। आरती जैन, आशा कोरिया, शशि बंडी, संगीता पंचोलिया, रीना गोठाने, सनत जैन, राजेश पंचोलिया, सुशील जैन, राजेंद्र निखिल, विशाल, महेंद्र टी जैन, राजेंद्र टी जैन, पंकज सेठिया सहित अनेक भक्तों ने पूजन किया।75 दीपकों से महाआरती की। इस अवसर विशाल निखिल की ओर से प्रभावना का वितरण भी किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें