समाचार

सम्यकदर्शन प्राप्त कर परम लक्ष्य की ओर बढ़ें आचार्य अतिवीर मुनिराज का धर्मसभा को संबोधन


सारांश

फर्रुखनगर में आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज का पहली बार आगमन हुआ। भक्तों ने उनका पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। पढ़िए पूरी खबर।


फर्रुखनगर। राजस्थान के अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा से राजधानी दिल्ली की ओर मंगल विहार करते हुए प्रशममूर्ति आचार्य श्री १०८ शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज का धर्मनगरी फर्रुखनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के प्रथम बार मंगल आगमन होने से समाज में हर्ष व उमंग का माहौल बन गया।

भारी संख्या में गुरुभक्तों के साथ आचार्य श्री का हैली मण्डी से मंगल विहार प्रारम्भ हुआ। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, फर्रुखनगर पधारने पर उपस्थित जनसमुदाय ने पूज्य आचार्य श्री का भावभीना स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन व आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने सभी को जीवन में सम्यकदर्शन की प्राप्ति कर परम लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि भीषण ठंड में भी आचार्य श्री का निरंतर पद विहार चल रहा है। उनका शीघ्र ही राजधानी दिल्ली में मंगल प्रवेश होगा जहां अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें