रामगंज मंडी। कलम के धनी श्री अभिषेक जैन लुहाडिया का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें विशेष कवरेज करने, धर्म प्रभावना हेतु किया गया। उनका सम्मान दो स्थानों पर तीन संस्थाओं द्वारा किया गया।
श्री शान्तिनाथ महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष शोभना सांवला की अगुवाई में सम्मान किया गया। साथ ही श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन समाज द्वारा अजित सेठी, दिलीप विनायका की अगुवाई में शाल- माला, दुपट्टा पहनाकर श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आयोजित क्षमावाणी पर्व पर किया गया। आपको बता दें कि लुहाडि़या ने रामगंज मंडी को एक अलग पहचान दी है। आज रामगंजमंडी अभिषेक जैन लुहाडिया के नाम से जानी जाने लगी है। सन्तों की सूचना हो, प्रवचन हो, आज जैन समाज की मीडिया में उनका ही नाम लिया जाता है। वहीं महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भी बघेरवाल समाज अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, मंत्री पदम सुरलाया, श्री वीर जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष सुनील सुरलाया, नीलेश जैन द्वारा किया गया। हाल ही में उज्जैन में हुए जैन पत्रकार महासम्मेलन में भी इनके कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की गई। इनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव के बाद जैन पत्रकार महासंघ का चुनाव हुआ।
इनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव का सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदन किया। श्री अभिषेक जैन लुहाडिया सचमुच रामगंजमंडी के एक नायाब हीरा हैं। इन्होंने परिवार व रामगंजमंडी का नाम रोशन किया है। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने भी इन्हें बधाई दी है।