समाचार

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 का सोनागिर में हुआ अधिवेशन : जैन मिलन महिला मुरैना शाखा को मिला श्रेष्ठ शाखा अवार्ड


सोनागिर में संपन्न हुए अधिवेशन में जैन मिलन महिला की स्थानीय शाखा को श्रेष्ठ शाखा अवार्ड मिला। यह अवार्ड शाखा द्वारा सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी शाखा को सम्मानित किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। सोनागिर में संपन्न हुए अधिवेशन में जैन मिलन महिला की स्थानीय शाखा को श्रेष्ठ शाखा अवार्ड मिला। यह अवार्ड शाखा द्वारा सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी शाखा को सम्मानित किया गया। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 में 125 शाखाओं ने सोनागिर अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन शाखाओं को उनके कार्यों के आधार पर उत्तम अवार्ड, अति उत्तम अवार्ड, श्रेष्ठ अवार्ड, और सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। जैन मिलन महिला मुरैना शाखा को भी श्रेष्ठ अवार्ड मिला, साथ ही उनकी टीम ने हरियाली तीज, शाखा शुक्ल जमा, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, अवार्ड स्क्रैपबुक और लकी ड्रा जैसे कार्यक्रमों के लिए अवार्ड प्राप्त किए। चम्बल संभाग की क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन के प्रभार वाली शाखाओं में से जौरा, मुरैना, और पोरसा की शाखाओं को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा मुरैना को भी सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिले। कल्पना मंत्री, कल्पना जैन, और सुप्रिया जैन को भी श्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। वीरांगना सरिता जैन को उनके प्रभार की उत्कृष्ट शाखाओं के कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

अधिवेशन कार्यक्रम की समन्वयक अति वीरांगना शीला जैन टोंग्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरांगना अनीता जैन, क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर महेंद्र जैन, समारोह गौरव अतिथि विजय जैन (गुना राष्ट्रीय अध्यक्ष), भारतीय जैन मिलन के मुख्य अतिथि श्री राकेश शुक्ला (कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन), समारोह गौरव अतिवीर सुरेश जैन ‘रितुराज’ (राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक भारतीय जैन मिलन), अति विशिष्ट अतिथि अति शवीर अजय जैन (सहारनपुर), अतिवीर महेंद्र जैन (एडवोकेट), अतिवीर प्रवीण जैन गंगवाल, अतिवीर बालचंद जैन, अतिवीर ऋषभ जैन, अतिवीर देवेंद्र जैन (खतौरा), विशिष्ट अतिथि श्री आशीष जैन अग्रवाल, अतिवीर इंजी राजेंद्र जैन, अतिवीर अजय जैन, वीर मुकेश जैन (पत्रकार), अतिवीर राजेश जैन बंटी, अतिवीर राजीव जैन (एडवोकेट), अतिवीर निर्मल पाटनी, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन, मुरैना शाखा अध्यक्ष सपना जैन, मंत्री कल्पना जैन, चेयरपर्सन बबिता जैन, कार्यकारी सदस्य प्रीति जैन, और सविता जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें