समाचार

मुनि श्री विशल्य सागर जी का सोमवार को होगा प्रवेश : झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि हैं मुनिराज 


झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि मुनि श्री विशल्य सागर जी का मंगल प्रवेश सोमवार को होगा। उनके आगमन की सूचना से जैन समाज में खुशी की लहर है। उनके आगमन पर शहर में कई मुख्य स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। कोडरमा से पढ़िए यह खबर…


 कोडरमा। झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि मुनि श्री विशल्य सागर जी का मंगल प्रवेश सोमवार को होगा। उनके आगमन की सूचना से जैन समाज में खुशी की लहर है। आचार्य श्री विराग सागर जी के विशल्य सागर जी कई किमी पैदल चलकर कोडरमा में प्रवेश करेंगे। समाज के कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन ने बताया कि मुनि श्री विशल्यसागर जी महाराज के आगमन पर भव्य अगवानी की जाएगी। उनका प्रवास झुमरी तिलैया में होगा। उन्होंने कहा कि उनके आगमन पर शहर में कई मुख्य स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। वहां पर भक्तों और अन्य समाज द्वारा उनकी भव्य अगवानी और आरती की जाएगी।

आगमन की तैयारी में जुटे है भक्तजन

निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन संत विशल्य सागर जी को झारखंड सरकार ने राजकीय अतिथि घोषित किया है। उनके पवित्र चरण कोडरमा की भूमि पर पड़ने पर जिले को इसका लाभ मिलेगा। मुनिश्री यहां 1 महीने तक रहेंगे। उनकी अमृतवाणी, और विश्व शांति मंत्रों से शहर गुंजायमान होगा। समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला, सुनील जैन सेठी, पूर्व मंत्री ललित जैन सेठी, राजीव जैन छाबड़ा, दिलीप जैन बाकलीवाल, पीयूष जैन कासलीवाल, महिला समाज, जैन युवक समिति की पूरी टीम आगमन की तैयारी कर रही है। जैन युवक समिति युवा साथी उनके साथ नवादा से पैदल साथ में चल रहे हैं। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें