हमारी यानि विशेषकर शहरी लोगों की डाईट खराब होती जा रही है। क्योंकि डाईट में मैदा, प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों को खाने का चलन बहुत अधिक बढ़ता चला जा रहा है। जिसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ रहा है। अनहेल्दी फूड्स को खाने के बाद पेट फूलना, खट्टी डकारे और अपच जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार का खाना आंतों में गंदगी को बढ़ाता है। मुनिश्री प्रणम्य सागरजी महाराज की पुस्तक खोजो मत पाओ व अन्य ग्रंथों के माध्यम से श्रीफल जैन न्यूज Life Management निरंतरता लिए हुए है। पढ़िए इसके 31वें भाग में श्रीफल जैन न्यूज के रिपोर्टर संजय एम तराणेकर की विशेष रिपोर्ट….
शतपदगामी वामपार्श्वशायी
भोजन करने के बाद कम से कम 100 कदम चलना चाहिए। हो सके तो कुछ मिनिट बायीं करवट लेटकर आराम करना चाहिए। ध्यान रहे मात्र लेटें, शयन न करें। भोजन के बाद कुछ पाचक पदार्थ का सेवन करें। जैसे सौंफ, गुड़, इलायची आदि।
खाने के कितनी देर बाद वॉक करें
खाने के कितनी देर बाद वॉक करना सही होता है और कितनी देर वॉक करनी चाहिए? एक स्टडी के अनुसार यह बताया गया हैं कि खाने के कम-से-कम 10-15 मिनट बाद और लगभग 10 मिनट तक वॉक करने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती है। आयुर्वेद के मुताबिक हर व्यक्ति को खाना खाने के बाद 20 मिनट की वॉक करना जरुरी है। इससे डायबिटीज नॉर्मल रहता है। टहलने से ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है। चहल-कदमी करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, अपच और ब्लोटिंग की बीमारी दूर होती है।
पाचन में इनकी सहायता लें
पाचन के लिए खूब सारा तरल पदार्थ पिएं। पानी पीते रहना बहुत आवश्यक है। यह आपके पाचन तंत्र से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करता है और मल को नरम बनाने में मदद करता है। अन्यथा मल यदि कड़क (Hard) होगा तो व्यक्ति को मल त्याग (Bowel movement) करने या होने में शारीरिक तकलीफ अवश्य होगी। इस कारण वह राहत (Relief) महसूस नहीं कर पाएगा। फाइबर, स्पंज की तरह काम करता है, पानी को सोखता है। तरल पदार्थ के बिना, फाइबर अपना काम नहीं कर पाता जिससे कब्ज़ होने की आशंका रहती है। इसलिए पाचन को सामान्य रखने हेतू उपरोक्त का पालन करें।
किचन की बहुउपयोगी चीजों का सेवन करें
खाना खाने के उपरांत आपके किचन में मौजूद सौंफ, धनिया, जीरा, पुदीना, अदरक और अजवाइन जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन मसालों में पाए जाने वाले पाचन एंजाइन भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
Add Comment