आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश नगर में गाजे-बाजे के साथ हुआ। नगर में जगह-जगह तोरणद्वार और रंगोली सजाकर अगवानी की गई। माताजी ससंघ ने भगवान महावीर स्वामी समवशरण मंदिर और वागड़ के बड़े बाबा 1008 आदिनाथ भगवान के दर्शन किए। नौगामा से पढ़िए यह खबर…
नौगामा। आचार्यश्री विद्यासागर जी की शिष्या आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश नगर में गाजे-बाजे के साथ हुआ। सुबह बोरवट से विहार कर बॉडीगामा नगर में मंगल प्रवेश हुआ। बॉडीगामा में आहार चर्या के बाद जनसमूह के साथ नौगामा की ओर विहार हुआ। नगर में जगह-जगह तोरणद्वार और रंगोली सजाकर अगवानी की गई। माताजी ससंघ ने भगवान महावीर स्वामी समवशरण मंदिर और वागड़ के बड़े बाबा 1008 आदिनाथ भगवान के दर्शन किए। जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि आर्यिका श्री पवित्रमति माताजी ससंघ का आंजनानगर से मंगल विहार करते हुए 2 मार्च को नगर में मंगल प्रवेश होगा। 2 मार्च को सुबह माताजी ससंघ के मंगल प्रवचन होंगे। सुखोदय तीर्थ क्षेत्र की वंदना माता जी ससंघ द्वारा की जाएगी।
बागीदौरा को सजाया
माताजी का आगामी सिद्धचक्र महामंडल विधान के लिए बागीदोरा नगर में 4 मार्च को मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर नगर को सजाया गया है। चातुर्मास कमेटी पूर्व अध्यक्ष निलेश जैन, कमेटी सदस्य कैलाश मोदी, दीपक पंचोरी, राजेंद्र गांधी, कमल पंचोरी, रमेशचंद्र गांधी और जैन समाज ने माताजी को श्रीफल भेंट किया।
Add Comment