समाचार

एक मार्च से आयोजित होगा महामस्तकाभिषेक महोत्सव : अखिल भारतीय महिला सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम भी होंगे


 प्राचीन अतिशयकारी क्षेत्र में 1 से 2 मार्च 2025 तक महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से भगवान अरहनाथ के विश्व के एकमात्र अतिशय क्षेत्र के मूलनायक के वार्षिक महामस्तकाभिषेक के रूप में मनाया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नवागढ़। प्राचीन अतिशयकारी क्षेत्र में 1 से 2 मार्च 2025 तक महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से भगवान अरहनाथ के विश्व के एकमात्र अतिशय क्षेत्र के मूलनायक के वार्षिक महामस्तकाभिषेक के रूप में मनाया जाएगा। इस आयोजन में प्रतिष्ठाचार्य पं. मनीष जैन संजु, पं. अजित शास्त्री, पं. संतोष शास्त्री और पं. सुरेन्द्रकुमार जैसे विद्वानों की उपस्थिति रहेगी। श्रीनंदन जैन, पं. दिनेशकुमार दिवाकर, पं. जयकुमार सोमचन्द्र शास्त्री, पं. इन्द्र कुमार जैसे आमंत्रित विद्वानों के साथ अन्य प्रमुख अतिथिगण भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। महोत्सव के तहत एक 46 दिवसीय जप्यानुष्ठान, श्री आनाथ महामंडल विधान का समापन और सामूहिक पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान अरनाथ के महामस्तकाभिषेक के साथ-साथ 2 मार्च को विशेष रूप से सभी विधानकर्ता परिवारों को अभिमंत्रित कलश प्रदान करना होगा। इस अवसर पर 1 मार्च को प्रातः 8 बजे श्री अरहनाथ महामंडल विधान होगा। एक मार्च को दोपहर 1 बजे अखिल भारतीय महिला सम्मेलन तथा रात 8 बजे धार्मिक तम्बोला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा और 2 मार्च को वर्णी संस्थान विकास सभा का शपथग्रहण समारोह भी होगा।

नवागढ़ महोत्सव के आयोजन में श्री नवागढ़ गुरुकुलम् ट्रस्ट और प्राचीन तीर्थ नग युवा जागृति संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन के लिए क्षेत्रीय सकल दिगम्बर जैन समाज, महिला मंडल, और अन्य धार्मिक संस्थाओं से भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। सभी श्रद्धालुओं और इष्ट मित्रों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें