समाचार

28वें महावीर पुरस्कारों की घोषणा : समाज सेवा के नायकों का होगा सम्मान


भगवान महावीर फाउंडेशन ने 28वें महावीर पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा हो गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अहिंसा, शाकाहार, शिक्षा, चिकित्सा तथा सामुदायिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिया जाता है। इस वर्ष 324 नामांकनों में से 4 विजेताओं का चयन किया गया। चेन्नई से पढ़िए सुगालचंद जैन की खबर…


चेन्नई। भगवान महावीर फाउंडेशन चेन्नई की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाता है। भगवान महावीर फाउंडेशन ने 28वें महावीर पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अहिंसा, शाकाहार, शिक्षा, चिकित्सा तथा सामुदायिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्राप्त 324 नामांकनों में से 4 विजेताओं का चयन किया गया।प्रत्येक पुरस्कार 10 लाख नकद राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

विजेताओं के कार्यों की झलक

अहिंसा एवं शाकाहार: श्रीकृष्ण गोपाल गो सेवा समिति (राजस्थान) स्वामी कुशाल गिरिजी महाराज के नेतृत्व में नागौर में स्थित यह समिति ‘गोलोक महातीर्थ’ के माध्यम से गायों के बचाव एवं उपचार का कार्य कर रही है। 40 एंबुलेंस संचालित, 5 हजार+ गायों को आश्रय, अत्याधुनिक अस्पताल, 55 पशु चिकित्सकों के साथ 300 कर्मचारी कार्यरत हैं। जोधपुर में 5 करोड़ की लागत से नया पशु अस्पताल निर्माणाधीन।

शिक्षा के क्षेत्र में:- विद्या दास (ओडिशा): 

आदिवासी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य, 25 हजार से अधिक बच्चों को लाभ। आदिवासी लड़कियों के लिए तीन प्राथमिक विद्यालय स्थापित। 35 गांवों में महिला साक्षरता दर 0 से 75 प्रतिशत तक बढ़ाई।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसोसिएशन फॉर हेल्थ वेलफेयर इन द नीलगिरीज (तमिलनाडु) को पुरस्कार प्रदान किया गया। 1990 में स्थापित, नीलगिरी की 320 बस्तियों के 20 हजार आदिवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। 97 प्रतिशत सुरक्षित प्रसव, सिकल सेल रोग के 369 रोगियों का उपचार। मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम और तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सामुदायिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आशादीप (असम) को प्रदान किया गया। मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के क्षेत्र में अग्रणी संस्था। गुवाहाटी और गोलपारा में डे रिहैबिलिटेशन सेंटर। 10 हजार+ मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का बचाव, उपचार एवं पुनर्वास करवाया।

पुरस्कार की चयन प्रक्रिया और समिति 

चयन प्रक्रिया 20 फरवरी को बेंगलुरु में पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएन वेंकट चलैया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चयन समिति के प्रमुख सदस्य

एस गुरुमूर्ति (संपादक, तुगलक, आरबीआई के अंशकालिक निदेशक), टीएस कृष्णमूर्ति (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त), डीआर मेहता (पूर्व अध्यक्ष, सेबी), प्रभात कुमार (पूर्व कैबिनेटसचिव), न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी(सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) थे। अब तक 96 पुरस्कार विजेताओं को समाज सेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

29वें महावीर पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

भगवान महावीर फाउंडेशन 29वें महावीर पुरस्कारों के लिए अहिंसा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों से नामांकन आमंत्रित करता है। संवाद संपर्क

॥इच्छुक व्यक्ति या संगठन ॥www.bmfawards.org से नामांकन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें