समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या पंचकल्याणक महोत्सव का न्यौता: मुख्यमंत्री योगी ने किया महोत्सव पत्रिका का विमोचन


श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अयोध्या में होने जा रहे पंच कल्याणक महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर जैन साध्वी श्री ज्ञानमति माताजी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप मुख्यमंत्री को श्रीफल भी भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर कई विषयों पर उनसे चर्चा की। अयोध्या से पढ़िए सन्मति जैन और डॉ. जीवनप्रकाश जैन की यह खबर…


अयोध्या। श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में विधायक रामचंद्र व कमेटी के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी के साथ कमेटी के शासन संपर्क संयोजक शुभचंद्र जैन सर्राफ और संयोजक हिमांशु गर्ग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी ने स्वामीजी का अभिवादन किया। स्वामीजी ने मुख्यमंत्री से अयोध्या में जैन धर्म एवं जैन साध्वी श्री ज्ञानमति माताजी को लेकर अनेक औपचारिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री को आगामी 2 मार्च से अयोध्या में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।

पोस्टर का विमोचन, प्रथम अवलोकन किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलावा खोलकर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कर प्रथम अवलोकन भी किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक यथास्थिति महोत्सव में पधारने की संभावनाएं भी जताई। चर्चा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस धरती के प्रथम राजा भगवान ऋषभदेव हैं। साथ ही उन्होंने गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अत्यधिक आदर अभिव्यक्त किया और कहा कि पूज्य माताजी इस समय की दीर्घ कालिक तपस्या से पवित्र आत्मा हैं। उन्होंने माताजी के जन्मस्थान से लेकर उनके बारे में अन्य भी अनेक चर्चाएं कीं। मुख्यमंत्री को माताजी के आशीर्वाद स्वरूप श्रीफल भी भेंट किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें