समाचार

दिगंबराचार्य वसुनंदी महाराज ने किया पद विहार: मथुरा में कराएंगे पंचकल्याणक महोत्सव


आचार्यश्री वसुनंदी जी महामुनिराज अल्प प्रवास पर मुरैना पधारे। यहां धर्म प्रभावना के साथ आगे के लिए विहार किया। वे जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनियाजी में 6 दिन के श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव करवाने के बाद यहां आए थे। उन्होंने श्री नंदीश्वर जिनालय और पंच मेरू में 52 जिन प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। आचार्यश्री वसुनंदी जी महामुनिराज अल्प प्रवास पर मुरैना पधारे और धर्म प्रभावना के साथ आगे की ओर पद विहार कर गए। समाजसेवी कुशल जैन साहूला ने बताया कि आचार्यश्री विद्यानंद जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनिया जी में छः दिवसीय श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराने के बाद एक दिवसीय अल्प प्रवास पर मुरैना पधारे। गुरुदेव ससंघ के पावन सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन नसिया जी मंदिर में स्थित श्री नंदीश्वर जिनालय एवं पंचमेरू में विराजमान 52 जिन प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया गया। साथ ही बड़े जैन मंदिर जी में सुसज्जित नवीन स्वाध्याय भवन का शुभारंभ किया।

धौलपुर की ओर विहार

शाम को आचार्यश्री ने ज्ञानातीर्थ की ओर पद विहार किया। ज्ञानतीर्थ पर भगवान आदिनाथ की आराधना करने के बाद प्रातःकालीन बेला में आचार्य श्री ने धौलपुर की ओर मंगल विहार प्रारंभ किया है।

धर्मसभा को किया संबोधित

अपने अल्प प्रवास में पूज्य आचार्य श्री ने धर्मसभा के दौरान सभी को धर्मवृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। ज्ञानतीर्थ पर आचार्यश्री की अगवानी के लिए धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन, कृष्ण मोहन जैन, सुनील जैन, सुमन जैन मनियां, सोनू जैन मनियां अन्य समाज बंधुओं के साथ उपस्थित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें