समाचार

12 से 17 नवंबर के बीच होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महा महोत्सव : हरी पर्वत में संपन्न हुई आगरा नगर की महिला मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक


शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर में श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के नवीन जिनालय में 12 से 17 नवंबर के बीच मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मज्जिनेन्द्र चंद्रप्रभु जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। पढ़िए अनंत कुमार जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर में श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के नवीन जिनालय में 12 से 17 नवंबर के बीच मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मज्जिनेन्द्र चंद्रप्रभु जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महामहोत्सव को सफल बनाने हेतु आगरा जैन समाज की समस्त महिला मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 अक्टूबर को हरिपर्वत के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नारायण भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत जैन समाज गौरव मनोज जैन बाकलीवाल जी ने की। बैठक की शुरुआत हेमलता जैन ने मंगलाचरण के साथ की। इस बैठक में 400 महिला सदस्यों ने बगदा में आयोजित होने वाले छह दिवसीय पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ली। बैठक के समापन पर पंचकल्याणक समिति ने सभी महिला मंडलों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित थे पंचकल्याणक महोत्सव के महामंत्री अनंत जैन एवं अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, विशाल जैन, राकेश जैन बजाज, नरेश जैन, अनिल जैन, सुमन जैन, माधवी जैन, वंदना जैन, ज्योति नगर की मीरा जैन, शशि जैन सेठी, प्रगति जैन, रोशनी जैन, बबिता जैन, कुमकुम जैन, करण जैन, मधु जैन, और ज्योति नगर के कई वरिष्ठ नागरिक। अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें